केतार में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई: उपायुक्त ने तीन कर्मियों को किया निलंबित

Location: Garhwa


गढ़वा। दिनांक 16 अप्रैल 2026 को प्रशासनिक अनुशासन एवं सरकारी सेवा मर्यादा के उल्लंघन के एक गंभीर मामले में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री दिनेश यादव द्वारा कड़ी कार्रवाई करते हुए केतार प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के तीन कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है एवं उनसे कारण पृच्छा की गई है।

बीते दिनों, दिनांक 09 अप्रैल 2026 को प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, केतार में कार्यरत श्री राजेश कुमार, राजस्व उप निरीक्षक, श्री नीरज कुमार सिंह, जनसेवक एवं श्री जितेन्द्र उरांव, अनुसेवक द्वारा कार्यालय अवधि के दौरान शराब का सेवन कर कार्यालय आए ग्रामीणों के साथ अभद्र व्यवहार एवं आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया गया। इस संबंध में श्री रवि कुमार गुप्ता के द्वारा लिखित तौर पर शिकायत की गई। प्राप्त शिकायत के आधार पर जांच कराई गई, जिसमें मेडिकल जांच सहित अन्य साक्ष्यों से आरोपों की पुष्टि हुई।

यह कृत्य बिहार/झारखंड सरकारी सेवक आचार नियमावली, 1976 के नियम 4 (i) से (iv) का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया। फलस्वरूप, झारखंड सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2016 के तहत उक्त कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनसे व्यक्तिगत तौर पर हाजिर होकर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निदेश दिया गया है।

निलंबन अवधि के दौरान श्री राजेश कुमार का मुख्यालय अंचल कार्यालय भंडरिया तथा श्री जितेन्द्र उरांव का मुख्यालय प्रखंड कार्यालय बड़गड़ निर्धारित किया गया है, जहां उन्हें नियमानुसार अपनी उपस्थिति दर्ज करनी होगी। नियमानुसार उपस्थिति के आधार पर इन्हें झारखंड सरकारी सेवक नियमावली, 2016 के प्रावधानों के तहत जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

उपायुक्त श्री यादव ने स्पष्ट किया है कि सरकारी कार्यों में अनुशासनहीनता, कर्तव्य में लापरवाही एवं आमजन के साथ दुर्व्यवहार किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई भी प्रारंभ कर दी गई है।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!