सगमा प्रखण्ड का गौरव बढ़ाया: दुसैया गांव के अभिनव चौबे ने CBSE परीक्षा में 93.40% अंक किए हासिल

Location: सगमा


गढ़वा जिले के सगमा प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत दुसैया गांव के निवासी अभिनव चौबे ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में 93.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे प्रखण्ड का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
अभिनव चौबे, दुसैया गांव निवासी दयानंद चौबे के बड़े पुत्र हैं, जो एसीबी मेदनीनगर में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं। अभिनव वर्तमान में मेदनीनगर स्थित ब्राइट लैंड पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के बल पर यह उपलब्धि हासिल की है।
अभिनव की इस सफलता पर सगमा प्रखण्ड के बुद्धिजीवियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। समाजसेवी रामोद प्रसाद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यदि बच्चों को अभिभावकों का सही मार्गदर्शन और अच्छा शैक्षणिक वातावरण मिलता है, तो वे कम समय में भी बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं। अभिनव इसका उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
इस उपलब्धि पर अभिनव के माता-पिता ने स्कूल प्रबंधन और सभी शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्कूल के गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग से ही अभिनव इस मुकाम तक पहुंच पाए हैं।
वहीं अभिनव चौबे ने अपनी सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है, लेकिन आगे और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। उन्होंने अपने माता-पिता और गुरुजनों को इस सफलता का श्रेय देते हुए उनके प्रति गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया। अभिनव ने कहा कि उन्हें पढ़ाई के दौरान परिवार और शिक्षकों का निरंतर सहयोग और सही दिशा-निर्देशन मिला, जिसके लिए वे सदैव आभारी रहेंगे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!