प्रधानाध्यापिका के शिकायत पर शिक्षक को तीन माह के लए किया गया तड़ीपार

Location: Shree banshidhar nagar

प्रकाश चंद्र सोनी के क्रियाकलापों से विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है, साथ ही शैक्षणिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है, वहीं विद्यालय संचालन में भी समस्या आ रही है। प्रधानाध्यापिका सविता गुप्ता के गंभीर शिकायत के बाद अंबालाल पटेल बालिका उच्च विद्यालय में पदस्थापित टीजीटी शिक्षक प्रकाश चंद्र सोनी को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा उत्क्रमित उच्च विद्यालय उदयपुर रमकंडा में तीन माह के लिए प्रतिनियुक्ति किया गया है।

सविता गुप्ता ने डीईओ  को आवेदन देकर प्रकाश चंद्र सोनी पर कई गंभीर आरोप लगाया है। डीईओ को दिए आवेदन में लिखा है कि प्रकाश चंद्र सोनी के द्वारा मेरे साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है वहीं निर्देशों का उनके द्वारा पालन नहीं किया जाता है। छात्राओं का वीडियो बनाने व फोटो लेने से लिखित मना करने के बावजूद नियमित रूप से छात्राओं का वीडियो बनाते हैं तथा उनका फोटो खींचते हैं, जो आपत्तिजनक है। विद्यालय की ओर से जिम्मेवारी पंजी के माध्यम से जो कार्य दिया जाता है उसे नहीं करते हैं। कार्य करने के बजाय हर समय प्रधानाध्यापिका का विरोध करते हैं। दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद टीसी काटने के लिए 17 मई की तिथि निर्धारित की गई थी। पर प्रकाश चंद्र सोनी के द्वारा छात्राओं को 15 मई को ही विद्यालय बुलाकर हंगामा कराया गया। मैं अवकाश पर थी, तो आवास पर आकर हंगामा कराया गया। छात्राओं से अश्लील बातें भी करते हैं। कुछ दिन पूर्व मर्चवार गांव में एक छात्रा के घर रात में इन्हें पकड़ कर ग्रामीणों ने पिटाई कर बंधक बना लिया था। पुलिस बल पहुंचने के बाद ग्रामीणों ने मुक्त किया था। हर समय अनावश्यक और काफी अभद्र तरीके से विद्यालय संचालन में इनका हस्तक्षेप बना रहता है। खुलेआम धमकी देते रहते हैं कि जो कहूंगा उसके अनुसार करना होगा, विद्यालय प्रबंधन के अनुसार मैं नहीं चलूंगा। यदि मेरे अनुसार नहीं चलेगा तो परिणाम काफी बुरा होगा। प्रकाश चंद्र सोनी के क्रियाकलापों से विद्यालय की छवि धूमिल हो रही है, साथ ही शैक्ष

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Dinesh Pandey

Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!