प्रखंड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम का हुआ आगाज़

Location: Garhwa

झारोटेफ ने बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ दिलाया है इसलिए सभी कर्मचारी अधिकारी एवम् शिक्षक इस बैनर के साथ एकजुट रहें: डा हरेन चंद्र

झारखण्ड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्प्लॉय फेडरेशन के प्रांतीय अध्यक्ष विक्रान्त सिंह के निर्देशानुसार राज्य के समस्त शिक्षकों, कर्मचारियों एवम् अधिकारियों के हित में ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड से लेकर ज़िला स्तर तक चरणबद्ध आंदोलन का आगाज़ झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलासचिव विमलेश राम एवम् फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार मेहता की उपस्थिति में सदर अस्पताल के प्रशाल में आज प्रखण्ड स्तरीय कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम को आयोजित किया गया।


इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर हरेन चन्द्र महतो, झारोटेफ जिला इकाई गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार एवम् महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्षा विमला तिग्गा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया। मुख्य अतिथि उपाधीक्षक सदर अस्पताल गढ़वा ने अपने सम्बोधन में झारोटेफ संगठन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस संगठन ने ही बहुत कम समय में पुरानी पेंशन का लाभ लाखों कर्मचारियो को दिलाया है और उम्मीद है कि वर्णित सभी ग्यारह मांगे भी वर्तमान सरकार से पूरी कराएगी। बशर्ते कि आप सभी कर्मचारी इस संगठन के साथ तन मन धन से रहें।
झारोटेफ गढ़वा के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि राज्य सरकार के संवेदनशील निर्णय के पश्चात ही राज्य कर्मियों को पुरानी पेंशन (OPS) प्राप्त हुआ है। परन्तु, अब हमें इसे बचाने की आवश्यकता है। इसके लिए हम लोगों को अपनी चट्टानी एकता बनाए रखनी होगी। एनएमओपीएस/झारोटेफ की सदस्यता ग्रहण अभियान में तीव्रता लानी होगी। प्रांतीय निर्देश पर वर्णित अपनी ग्यारह सूत्री मांगों को लेकर प्रखण्ड एवम् जिला से लेकर राज्य स्तर तक तीन चरणों में आन्दोलन किया जायेगा। ग्यारह सूत्री मांगें इस प्रकार है:
(1) एनपीएस में जमा राशि को वापस लाना।
(2) राज्य कर्मियों के सेवानिवृति की उम्र 62 वर्ष कराना।
(3) अन्य राज्य कर्मियों की भांति शिक्षकों को भी MACP का लाभ दिलाना।
(4) चार बड़े शहरों की भांति राज्य के सभी जिलों में परिवहन भत्ता लागू कराना।
(5) केन्द्रीय कर्मियो के अनुरूप राज्य कर्मियों को भी शिशु शिक्षण भत्ता की सुविधा दिलाना।
(6) तीन सौ दिनों से अधिक संचित उपार्जित अवकाश के उपभोग/Incashment की अनुमति दिलाना।
(7) सेवा नियमवलियों में किए जा रहे अलाभकारी तथा कर्मचारी विरोधी संशोधनों को रोकना।
(8) राज्य के सभी विभागों के लिपिक संवर्गो की सेवा नियमावली में एकरूपता लाना।
(9) समस्त राज्य कर्मियों को प्रशासनिक सेवा के सीमित परीक्षा में बैठने की अनुमति देना।
(10) चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को लिपिक संवर्ग में प्रोन्नति दिलाना।
(11) संविदा/आउटसोर्सिंग नियुक्ति एवम् निजीकरण को रोकना।
जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा ने भी अपने सम्बोधन में आगामी माह 11अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम में और 01सितम्बर को राज्य स्तरीय कार्यक्रम में आशातीत संख्या के साथ पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वाहन किया।
फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष सन्तोष कुमार मेहता ने अपने स्वास्थ्य विभाग के समस्त कर्मचारियो से अपील किया कि बिना झारोटेफ की सक्रियता के हम सभी प्रमुख मांगों को पूरा नहीं करा सकते। इसलिए हम लोगों को तन मन धन के साथ झारोटेफ का साथ देना होगा।
महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा ने अपनी महिला साथियों से अनुरोध कि हम सभी महिलाएं झारोटेफ के साथ रहें और प्रत्येक कार्यक्रमों में अपनी सक्रियता अधिकाधिक प्रदर्शित करें।
स्वास्थ्य विभाग से रामनिवास सिंह एवम् सूरज तमांग ने झारोटेफ के प्रत्येक निर्णय के साथ हम सभी कर्मचारियो को रहने की अपील करते हुए कहा कि समय कम है। हमें सभी कर्मचारी के साथ सम्पर्क करना होगा और उन्हें मोटिवेट करना होगा।
झारोटेफ प्रखण्ड इकाई गढ़वा के इस कर्मचारी चेतना जागरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष सुशील कुमार, जिलासचिव विमलेश कुमार, जिला कोषाध्यक्ष राजीव कुमार मिश्रा,मीडिया प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष विमला तिग्गा, संयुक्त सचिव संतोष कुमार गुप्ता,फार्मासिस्ट संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार मेहता, स्वास्थ्य विभाग से रामनिवास सिंह, रेयाज अंसारी, मिथलेश कुमार, आशा रानी, रीता कुमारी, हेलेन होरो, प्रफुल्ल मिंज, किरण कुमारी, ममता कुमारी, नैन कुमारी, धीरज पाठक, प्रदीप कुमार, सूरज तमांग, पद्मशेखर मिश्रा, अशोक कुमार, राजेन्द्र राम, रोहित कुमार, पंकज कुमार,शिक्षक राजकुमार चंद्रा, तनवीर आलम आदि उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

📢 आवश्यकता है (WANTED)
“आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

News You may have Missed

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
error: Content is protected !!