युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा मोड़ निवासी गौरी शंकर श्रीवास्तव 45 वर्ष पिता स्व.ददन प्रसाद श्रीवास्तव ने शुक्रवार की रात में घर के बाहर एक झोपड़ी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से बिहार राज्य के रोहतास जिले के नासरीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगरांव के रहने वाले गौरीशंकर का परिवार गढ़वा में ही रहता है। गढ़वा के नवादा मोड़ में उसका घर है। वह नवादा मोड़ के निकट मां गायत्री नर्सिंग होम के संचालक के यहां चालक था। जबकि उसके परिवार में उसकी विधवा भाभी व दो नाबालिग भतीजे हैं। जबकि एक छोटा भाई बाहर रहता है। बताया गया कि गौरीशंकर ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे नवादा मोड़ स्थित घर आया था। इसके बाद वह खाना खाकर सो गया। शनिवार की सुबह जब परिवार के लोगों ने उठकर घर के बाहर निकले तो गौरीशंकर का शव तंबू में रस्सी के सहारे लटका हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर वहां आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना गढ़वा थाना पुलिस को दी। तब पुलिस ने मौके पर पहुंच कर उसके शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में लाकर पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया। इधर, मृतक के भानजा गढ़वा निवासी सागर श्रीवास्तव ने बताया कि उसके मामा का किसी से कोई विवाद भी नहीं था। लेकिन उन्होंने आत्महत्या क्यों कर ली, इसे लेकर परिवार के लोगों को कोई जानकारी नहीं है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!