कांडी पुलिस की लापरवाही,निषेधाज्ञा लगे जमीन पर हुई मारपीट में तीन महिलाएं घायल

Location: Garhwa

गढ़वा : अनुमंडल दंडाधिकारी गढ़वा की ओर से एक भूमि पर लगे निषेधाज्ञा के आदेश के अनुपालन कराने में कांडी थाना पुलिस के ढुलमुल रवैये के कारण शिवरी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना घटित हो गई। इसमें एक पक्ष के रंभा देवी पति युगल किशोर साह, नेहा देवी पति उदय प्रसाद एवं नीशू देवी पति नीतीश कुमार प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

            बताया गया कि कांडी थाना क्षेत्र के सड़की गांव निवासी युगल किशोर साह के शिवरी गांव में खाता संख्या 32 प्लौट संख्या 435, रकबा 0.25 एकड़ जमीन में उसके गोतिया रामजी प्रसाद, लक्ष्मण प्रसाद, महेश प्रसाद आदि ने अवैध तरीके से मकान बनाने का प्रयास कर रहा था। इसे लेकर युगल किशोर प्रसाद के आवेदन पर अनुमंडल दंडाधिकारी गढ़वा की अदालत ने 12 जून 2024 को दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत कार्रवाई करते हुए यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया था। लेकिन दूसरे पक्ष के रामजी प्रसाद आदि ने निषेधाज्ञा लागू होने के बावजूद विवादित जमीन पर शुक्रवार को मकान बनाना शुरू कर दिया। तब प्रथम पक्ष के युगल किशोर प्रसाद ने इसकी सूचना कांडी थाना पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने विवादित जमीन कार्य रोकवाने में रूचि नहीं ली। जबकि विवादित जमीन पर मकान बनाने से रोकने पर रामजी प्रसाद एवं उनके परिवार के लोगों ने रंभा देवी, नीशू देवी एवं नेहा देवी को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इधर, रंभा देवी ने बताया कि उसे डायन कहकर वे लोग हमेशा प्रताड़ित करते हैं। उसके परिवारवालों को हमेशा डराया धमकाया जाता है। इस बार मारपीट होने पर भी कांडी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। जबकि उसके परिवार के सदस्यों को जान मारने की धमकी भी दी जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

Pavan Kumar

Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

News You may have Missed

तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

पलामू के प्रशासनिक महकमे से

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
error: Content is protected !!