पेड़ों की डालियों की छंटनी को लेकर 11 से 15 जून तक प्रतिदिन तीन घंटे बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति

Location: Shree banshidhar nagar


बंशीधर नगर। आगामी मानसून को देखते हुए विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित एवं सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा 11 जून से 15 जून तक प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 10 बजे तक तीन घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रखी जाएगी। इसकी जानकारी कार्यपालक विद्युत अभियंता पंकज कुमार गौतम ने दी।
उन्होंने बताया कि 33 केवी परसवान, 33 केवी सारंग-बिशुनपुरा तथा 33 केवी धुरकी सबस्टेशन से संचालित 11 केवी विद्युत लाइनों से जुड़े धुरकी, परसवान, बिशुनपुरा एवं बंशीधर नगर क्षेत्र में निर्धारित अवधि के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। आवश्यकता के अनुसार विभिन्न फीडरों में भी मरम्मत एवं रखरखाव का कार्य किया जा सकता है।
कार्यपालक अभियंता ने बताया कि इस शटडाउन के दौरान परसवान, सारंग-बिशुनपुरा एवं धुरकी 33 केवी विद्युत लाइनों में पेड़ों की डालियों की छंटनी, जंपर मरम्मत तथा अन्य आवश्यक तकनीकी कार्य किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां विद्युत तारों के संपर्क में आ रही हैं, जिससे बरसात और तेज हवा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित होने के साथ-साथ दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है।
उन्होंने बताया कि मौसम विभाग द्वारा 15 जून के आसपास मानसून के आगमन की संभावना जताई गई है। इसे देखते हुए विभाग पूर्व तैयारी के तहत आवश्यक कार्य करा रहा है, ताकि बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति प्रभावित न हो और उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा मिल सके।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अस्थायी असुविधा के लिए सहयोग एवं धैर्य बनाए रखने की अपील की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    जनसुनवाई में उपायुक्त ने सुनीं आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के दिए निर्देश

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के तहत साइबर सुरक्षा पर छात्राओं को किया गया जागरूक

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    30 जुलाई से शुरू होगा राजा पहाड़ी श्रावणी मेला, श्रद्धालुओं के लिए भंडारा व ठहरने की विशेष व्यवस्था

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    कांडी–शिवरी मुख्य सड़क पर जलजमाव से ग्रामीण परेशान, एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    आस्था डीपीएस मेराल ने आर.के. पब्लिक नगर को 1-0 से हराया, अभिषेक उरांव बने मैच के हीरो

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के
    error: Content is protected !!