धुरकी में डीडीसी का औचक निरीक्षण, योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

Location: सगमा


धुरकी। जिले की उप विकास आयुक्त प्रेमलता मुर्मू ने बुधवार को धुरकी प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मनरेगा, 15वें वित्त आयोग तथा प्रधानमंत्री आवास योजना समेत विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। साथ ही प्रखंड कार्यालय में संधारित विभिन्न अभिलेखों एवं रजिस्टरों का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान डीडीसी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी बिमल कुमार सिंह एवं उपस्थित कर्मियों को सरकार की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत अधिक से अधिक मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा।
निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पंचायतों में 15वें वित्त आयोग मद से संचालित योजनाओं का भौतिक सत्यापन भी किया। बाजार मोहल्ला स्थित दलित बस्ती में स्थापित जलमीनार का निरीक्षण करते हुए वहां के लाभुकों से जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र की आबादी अधिक होने के कारण एक ही जलमीनार से सभी लोगों को पानी की आपूर्ति हो रही है तथा एक अतिरिक्त जलमीनार की आवश्यकता है। इस पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि आवश्यकता के अनुरूप पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
डीडीसी ने अन्य विकास योजनाओं का भी निरीक्षण किया तथा स्थानीय मुखिया महबूब अंसारी, पंचायती राज समन्वयक जितेंद्र कुमार एवं कनीय अभियंता लव कुमार को सरकारी मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने भीषण गर्मी को देखते हुए प्रखंड मुख्यालय एवं पंचायत क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था बनाए रखने पर विशेष जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!