पीएम मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेताओं ने गढ़देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Location: Garhwa


गढ़वा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासनकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं ने गढ़देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस दौरान देश के सर्वांगीण विकास तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष उदय कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने “सबका साथ, सबका विकास” के मंत्र के साथ देश को विकसित भारत की दिशा में आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी और डिजिटल इंडिया जैसी पहलें देश के व्यापक सामाजिक एवं आर्थिक विकास की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश ने विभिन्न चुनौतियों का सफलतापूर्वक सामना किया है।
भाजपा जिला महामंत्री जितेंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का सकारात्मक प्रभाव आम नागरिकों के जीवन पर पड़ा है।
भाजपा जिला मंत्री एवं समाजसेवी डॉ. पातंजली केशरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है। उन्होंने कहा कि सड़क, रेल और हवाई परिवहन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। एक्सप्रेस-वे, नए हवाई अड्डों का निर्माण और वंदे भारत ट्रेनों का संचालन देश के विकास की नई पहचान बने हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने डिजिटल लेन-देन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अग्रणी स्थान हासिल किया है तथा रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को बढ़ावा मिला है। सर्जिकल स्ट्राइक सहित विभिन्न सुरक्षा नीतियों के माध्यम से राष्ट्रीय सुरक्षा को भी मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तीसरा कार्यकाल उनकी लोकप्रियता और राष्ट्रहित के प्रति जनता के विश्वास का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर देशवासियों को गर्व होना चाहिए तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सभी को अपनी सहभागिता निभानी चाहिए।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि रिंकू तिवारी, भाजपा युवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुन्ना तिवारी, गढ़वा मंडल अध्यक्ष धनंजय गौड़ सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!