पुलिस-पब्लिक मीट में उठा जाम और असामाजिक गतिविधियों का मुद्दा, एसपी ने कार्रवाई का दिया भरोसा

Location: Garhwa

गढ़वा : गढ़वा जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के तत्वावधान में शुक्रवार को पुलिस-पब्लिक मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान गढ़वा एसडीपीओ नीरज कुमार, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीव मंडल, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृज कुमार, चैंबर अध्यक्ष बबलू पटवा, समाजसेवी राकेश पाल, सर्राफा संघ अध्यक्ष भुवनेश्वर नाथ सोनी, संजय भगत सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में व्यापारियों और समाज के लोगों ने शहर में व्याप्त समस्याओं, विशेषकर सड़क जाम और असामाजिक गतिविधियों को लेकर अपनी-अपनी बातें रखीं। लोगों ने बताया कि रात में शहर के विभिन्न हिस्सों में असामाजिक तत्व शराब पीकर हंगामा करते हैं और आम लोगों से विवाद करते हैं, जिससे डर का माहौल बना रहता है।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एसपी दीपक कुमार पांडेय ने कहा कि पुलिस और व्यवसायियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जाएगा। इसमें एसपी, एएसपी, एसडीपीओ, सभी थाना प्रभारी और चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना मिलते ही पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी।

जाम की समस्या पर एसपी ने कहा कि दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सामान रखने और ग्राहकों द्वारा सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने से जाम की स्थिति बनती है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी से बातचीत कर प्रचार-प्रसार के माध्यम से लोगों को पहले जागरूक किया जाएगा। इसके बाद नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा ।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने की मांग को लेकर मेदिनीनगर में पदयात्रा, उपायुक्त के

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    दुष्कर्म के आरोप में पारा शिक्षक गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    बोलबम यात्रियों की सेवा के लिए आगे आए युवा समाजसेवी डॉ. मो. इलियास अंसारी, पूजन सामग्री का करेंगे वितरण

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    संत रविदास जयंती पर कलश रथ का बिलासपुर में होगा भव्य स्वागत

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    उड़ान’ में उमड़ा नवप्रवेशी विद्यार्थियों का उत्साह, शिक्षा के साथ व्यक्तित्व निर्माण पर जोर

    विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष

    विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष
    error: Content is protected !!