पलामू सांसद विष्णु दयाल अंतरराष्ट्रीय मंच पर फिर करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Location: Garhwa

पलामू सांसद विष्णु दयाल अंतर-संसदीय संघ (IPU) के 150वें अधिवेशन में होंगे शामिल

ताशकंद, उज़्बेकिस्तान में 5 से 9 अप्रैल तक होगा अधिवेशन

गढ़वा: पलामू सांसद विष्णु दयाल भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में अंतर-संसदीय संघ (IPU) के 150वें अधिवेशन में भाग लेने के लिए ताशकंद, उज़्बेकिस्तान रवाना हो गए हैं।

यह अधिवेशन 5 अप्रैल से 9 अप्रैल 2025 तक चलेगा, जिसमें वैश्विक संसदीय चर्चा, शांति, सहयोग और लोकतंत्र को सुदृढ़ करने पर विचार-विमर्श किया जाएगा। यह संघ संप्रभु देशों की संसदों का एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना 1889 में हुई थी। वर्तमान में इसके 180 सदस्य देश हैं, जो वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हैं।

सांसद विष्णु दयाल इससे पहले भी 142वें, 143वें, 144वें, 145वें, 146वें, 147वें और 149वें अधिवेशन में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि यह पलामू एवं गढ़वा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि उन्हें एक बार फिर इस वैश्विक मंच पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का अवसर मिला है।

उन्होंने इस अवसर के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आभार व्यक्त किया।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    झामुमो-कांग्रेस में समझौता, एक ही सीट पर उम्मीदवार देगा झामुमो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिया सूझबूझ का परिचय

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    error: Content is protected !!