पलामू पुलिस ने 88 गुम एवं चोरी हुए मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

Location: पलामू

पलामू, 15 मई 2025 (शुक्रवार) — पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पलामू ब्लॉक-बी परिसर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक, पलामू के नेतृत्व में तथा विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में CEIR पोर्टल के माध्यम से बरामद कुल 88 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों के बीच विधिवत वितरित किए गए।
जानकारी के अनुसार, ये मोबाइल फोन गुम या चोरी होने के बाद पीड़ितों द्वारा संबंधित थाना में दर्ज शिकायत एवं CEIR पोर्टल पर प्राप्त सूचनाओं के आधार पर तकनीकी अनुसंधान और सतत प्रयास से बरामद किए गए थे। मोबाइल वापस मिलने पर लाभुकों ने पलामू पुलिस के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, पलामू ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि त्वरित कार्रवाई करते हुए मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
पलामू पुलिस ने कहा कि वह आमजन की सेवा, सुरक्षा एवं विश्वास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Reactions about this news

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!