निशांत कुमार ने क्यों बदला फैसला, कैसे हुए बिहार सरकार में शामिल

Location: रांची

रांची: आखिरकार जदयू नेताओं के दबाव में निशांत कुमार को सरकार में शामिल होना पड़ा. अब सवाल उठता है निशांत जब सरकार में शामिल नहीं होना चाहते थे तो फिर ऐसी क्या मजबूरी थी जिसकी वजह से उनको अपना फैसला बदलना पड़ा और मंत्री बनना पड़ा.
दरअसल पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद और उनकी सेहत को देखते हुए जदयू के लिए निशांत कुमार मजबूरी बन गए हैं. क्योंकि जदयू का मतलब ही नीतीश कुमार है. पार्टी की पहचान और अस्तित्व नीतीश कुमार से जुड़ा हुआ है. पार्टी में अनुशासन, पकड़ तथा सरकार में संतुलन बना रहे इसलिए निशांत कुमार को सरकार में शामिल किया गया.
जदयू को आगे ले जाने और बचाए रखने की जिम्मेदारी निशांत कुमार के कंधों पर है. इसीलिए. निशांत को नहीं चाहते हुए भी मंत्री बनना पड़ा. पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ नीतीश कुमार के समझाने के बाद निशांत सरकार में शामिल होने को तैयार हुए.
सूत्रों के अनुसार नीतीश भी नहीं चाहते थे कि निशांत फिलहाल सरकार में शामिल हो. लेकिन इसके लिए भी नीतीश को तैयार किया गया. पिता पुत्र पर चौतरफा दबाव बनाया गया. इसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के भी कुछ नेताओं ने भूमिका निभाई. अब यह देखना होगा कि निशांत कुमार पार्टी और सरकार में संतुलन साधते हुए कैसे काम करते हैं. सबकी नजर निशांत कुमार पर रहेगी. अब जदयू के खेवनहार और भविष्य निशांत ही है. निशांत पूरी तरह गैर राजनीतिक व्यक्ति हैं. दबाव के कारण ही राजनीति में आए हैं इसलिए उनके सामने भी बड़ी चुनौती है. अब सरकार और संगठन दोनों चलना है.

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sunil Singh

    Sunil Singh is Reporter at Aapki khabar from Ranchi, Jharkhand.

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!