Location: सगमा
सगमा :सगमा प्रखंड अंतर्गत तेजवा पहाड़ पर हनुमान मंदिर निर्माण कार्य अंतर्गत छत ढलाई का कार्य शविवार को हुआ जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोगों ने श्रमदान किया हनुमान मंदिर की ढलाई मे महिला एवं पुरुष श्रमदान कर इस धार्मिक कार्य में सहभागिता निभाई। छत ढलाई के कार्य के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मौके पर पंडित सतीश पाण्डेय ने कहा कि हनुमान मंदिर के निर्माण पूर्ण होने के बाद यह स्थल न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा, बल्कि सामाजिक एकता का भी प्रतीक होगा।
मंदिर निर्माण का कार्य शिलान्यास से लेकर छत ढलाई तक लगभग दस लाख रुपये से अधिक की लागत से पूरा हुआ है। अब तेजवा पहाड़ पर श्रद्धालुओं के लिए एक विशाल और भव्य हनुमान मंदिर के दर्शन का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर अध्यक्ष सत्येंद्र साह,उपाध्यक्ष गणेशी बैठा सचिव नंदकुमार मेहता कोषाध्यक्ष रामेश्वर मेहता सदस्य मनोज बैठा सुमेर सिंह संजय साह नितेश कुमार मेहता अवध चन्द्रवंशी अवध शाह अमित कुमार मेहता सहित वरिष्ठ नागरिक एवं गणमान्य लोग मैजूद थे।











