जरूरतमंद महिला के लिए हर्ष अग्रवाल ने किया जीवन का 67वां रक्तदान

Location: Garhwa

रक्तदान को बताया सबसे बड़ी सेवा, कहा– इससे मिली तसल्ली और आत्मसंतोष

गढ़वा : अग्रवाल परिवार के सदस्य हर्ष अग्रवाल ने एक जरूरतमंद महिला की मदद के लिए अपने जीवन का 67वां रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की। हर्ष अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान करना उनके लिए सबसे बड़ी सेवा है और उन्हें गर्व है कि वे अब तक 67 लोगों की जान बचाने में सहयोग कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि रक्तदान कर उन्हें बेहद खुशी और तसल्ली मिलती है, और वे आगे भी इस सेवा कार्य को निरंतर जारी रखेंगे। इस पुण्य अवसर पर संतोष अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, मानस अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल एवं ब्लड बैंक के कर्मी मौजूद रहे।

परिवार के सदस्यों ने भी इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि समाज को हर्ष अग्रवाल जैसे युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए, जो निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों की सहायता कर रहे हैं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!