छठ महापर्व को लेकर सफाई अभियान की शुरुआत, ग्रामीणों में उत्साह

सगमा प्रखंड के बीरबल गांव में छठ महापर्व की तैयारियों को लेकर सफाई अभियान की शुरुआत की गई। यह अभियान मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा के नेतृत्व में सूर्य मंदिर परिसर व छठ घाट पर चलाया गया।

सफाई अभियान में श्रीराम सेवा समिति और सूर्य मंदिर समिति के सदस्य संयुक्त रूप से शामिल हुए। इस अवसर पर मुखिया ने ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि क्षेत्र के एकमात्र सूर्य मंदिर में छठ व्रतधारियों की संख्या हर वर्ष बढ़ रही है। इसे देखते हुए इस बार घाट का विस्तार आवश्यक हो गया है। उन्होंने सभी से 25 अक्तूबर तक सफाई अभियान को पूरा करने का आग्रह किया।

इस अभियान में सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष देवराज प्रजापति, छठ पूजा समिति के अध्यक्ष बालेश्वर यादव, उपाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद गुप्ता, सचिव महेश साह, मणिशंकर विश्वकर्मा, विकास यादव, रामचंद्र विश्वकर्मा, ऋषभ राज श्रीवास्तव, आशीष विश्वकर्मा, बजरंगी यादव, भोला साह, नंदकिशोर यादव, बिनोद सिंह, संदीप दया, निरंजन, कमलेश, पंकज, भोगनाथ, संतोष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    आपन सरस्वतिया” अभियान को मिल रहा जनसमर्थन, गढ़वा में आठवें और मेराल में दूसरे दिन जारी रही नदी सफाई

    200 सप्ताह पूर्ण होने पर होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

    200 सप्ताह पूर्ण होने पर होगा भव्य संगीतमय सुंदरकांड पाठ

    नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार आरोपी गुजरात से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    रेलवे स्टेशन पर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटा शीतल जल

    रेलवे स्टेशन पर 200 जरूरतमंदों को कराया भोजन, बांटा शीतल जल

    स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : अजय उपाध्याय

    स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से मजबूत होगी देश की अर्थव्यवस्था : अजय उपाध्याय

    अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, संयुक्त छापेमारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश

    अवैध खनन पर सख्त हुआ प्रशासन, संयुक्त छापेमारी और कठोर कार्रवाई के निर्देश
    error: Content is protected !!