मझिआंव व बरडीहा में धनतेरस पर उमड़ी भीड़, जाम से लोग परेशान

Location: Manjhiaon

मझिआंव व बरडीहा प्रखंड क्षेत्र में धनतेरस के अवसर पर भारी भीड़ देखी गई। मझिआंव के मेन रोड, ब्लॉक रोड, तीनमुहान चौक समेत विभिन्न क्षेत्रों में खरीदारी को लेकर दिनभर अफरा-तफरी का माहौल रहा। बस स्टैंड से बकरी बाजार व पुरानी नगर पंचायत कार्यालय तक वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे जाम की स्थिति बनी रही।

बरडीहा बाजार में भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। खरीदारी की चहल-पहल इतनी थी कि लोगों को लगा मानो साप्ताहिक बुधवारी बाजार लग गया हो।

जाम की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार सक्रिय रही। मझिआंव थाना प्रभारी ओम प्रकाश टोप्पो और बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी सायरन युक्त मोटरसाइकिल से लगातार पेट्रोलिंग करते नजर आए।

धनतेरस पर सबसे अधिक भीड़ झाड़ू की दुकानों पर देखी गई। ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोग दिन में ही खरीदारी करते दिखे, वहीं शहरवासी शाम व रात्रि के समय बाजार में पहुंचे। रात में सोना-चांदी व बर्तनों की दुकानों पर सबसे अधिक भीड़ देखी गई।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!