चुनावी तैयारियों को लेकर बीएलओ कर्मियों का प्रशिक्षण शुरू

Location: Garhwa


गढ़वा में मतदान केंद्रों की मैपिंग और जियो-फेंसिंग पर दिया गया तकनीकी मार्गदर्शन

गढ़वा : आगामी चुनावों को पारदर्शी, तकनीकी रूप से सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में गढ़वा प्रशासन ने ठोस कदम उठाए हैं। मंगलवार को शहरी क्षेत्र के बीएलओ सुपरवाइजर और बीएलओ कर्मियों को मतदान केंद्रों की मैपिंग और जियो-फेंसिंग के तकनीकी पहलुओं को लेकर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी सफी आलम और ईआरओ-एईआरओ कार्यालय के तकनीकी कर्मी मौजूद थे।

प्रशिक्षण में गूगल अर्थ, गूगल मैप, की-मैप निर्माण और जियो-कोऑर्डिनेट्स को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई। पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से बीएलओ कर्मियों को व्यावहारिक उदाहरणों के जरिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

21 जून 2025 तक यह प्रशिक्षण अलग-अलग बैचों में चलेगा, जिसमें सभी शहरी मतदान केंद्रों के बीएलओ को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के बाद डिजिटल मैपिंग और जियो-फेंसिंग का कार्य जिले में विधिवत रूप से शुरू किया जाएगा।

एसडीएम संजय कुमार ने सभी कर्मियों से कर्तव्य के प्रति ईमानदारी, सजगता और समयबद्धता के साथ काम करने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम में शामिल बीएलओ कर्मियों ने इस प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनकी तकनीकी दक्षता में वृद्धि होगी और कार्य में सटीकता आएगी।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!