चिनियां रोड में मानस मेडिकल हॉल का शुभारंभ, विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाओं की मिलेगी सुविधा



गढ़वा। शहर के चिनियां रोड स्थित डॉ. मनीष कुमार सिंह के नवीन क्लिनिक एवं मानस मेडिकल हॉल का विधिवत शुभारंभ शनिवार को पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों के साथ कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मानस मेडिकल हॉल के शुभारंभ से क्षेत्रवासियों को हृदय रोग, न्यूरोलॉजी, डायबिटीज एवं हाई ब्लड प्रेशर सहित विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाएं एवं स्वास्थ्य संबंधी अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है।
उद्घाटन समारोह में गढ़वा नगर परिषद अध्यक्ष आशीष कुमार सोनी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा मानस मेडिकल हॉल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि आम लोगों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार बेहद जरूरी है। स्थानीय स्तर पर विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध होने से गढ़वा शहर के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा।
समारोह में उपस्थित लोगों ने मानस मेडिकल हॉल के शुभारंभ पर प्रसन्नता जताई और उम्मीद व्यक्त की कि इसके माध्यम से क्षेत्रवासियों को बेहतर, सुविधाजनक एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!