गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

गढ़वा। उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री अनन्य मित्तल के निर्देश पर शनिवार देर रात गढ़वा मंडल कारा में व्यापक औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस सघन अभियान का नेतृत्व सदर अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय कुमार एवं एसडीपीओ सदर श्री नीरज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों की मौजूदगी में चलाए गए इस अभियान में लगभग 50 महिला एवं पुरुष जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारियों ने जेल परिसर के सभी बैरकों की गहन तलाशी ली। इस दौरान बंदियों की व्यक्तिगत तलाशी एवं पूछताछ भी की गई। साथ ही जेल की सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी के दौरान किसी भी बैरक से कोई आपत्तिजनक सामग्री बरामद नहीं हुई। अभियान शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

इस विशेष जांच अभियान में एसडीएम एवं एसडीपीओ के अलावा प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, पुलिस निरीक्षक, विभिन्न थानों के थाना प्रभारी तथा जेल प्रशासन से जुड़े कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रशासन द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के औचक निरीक्षण अभियान चलाकर जेल की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

    गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

    गढ़वा एसडीओ ने किया कार्रवाई तेज, फर्जीवाड़ा, गंदगी और जनसमस्याओं पर सख्त कदम

    गढ़वा एसडीओ  ने किया कार्रवाई तेज, फर्जीवाड़ा, गंदगी और जनसमस्याओं पर सख्त कदम

    पलामू में ऑटो की जोरदार टक्कर, बिजली का खंभा उखड़ा, चालक की पिटाई

    पलामू में ऑटो की जोरदार टक्कर, बिजली का खंभा उखड़ा, चालक की पिटाई

    जमीनी विवाद में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    जमीनी विवाद में मारपीट के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    सेवानिवृत प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयराम चौधरी का निधन

    सेवानिवृत प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी जयराम चौधरी का निधन

    पाटन थाना प्रभारी का पदभार संभाले अनिल विद्यार्थीपलामू/मेदिनीनगर:

    पाटन थाना प्रभारी का पदभार संभाले अनिल विद्यार्थीपलामू/मेदिनीनगर:
    error: Content is protected !!