गढ़वा एसडीओ ने किया कार्रवाई तेज, फर्जीवाड़ा, गंदगी और जनसमस्याओं पर सख्त कदम

Location: Garhwa

फर्जी सीएससी सेंटर पर एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, लैपटॉप-मोबाइल जब्त
गढ़वा: सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने मेराल प्रखंड के पचफेड़ी स्थित “विशाल ऑनलाइन सेंटर” में औचक जांच कर बड़ी कार्रवाई की है। जांच के दौरान बिना वैध प्रक्रिया के फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जाने से जुड़े कई प्राथमिक साक्ष्य मिले हैं।
मौके पर ही एसडीएम ने मेराल अंचल अधिकारी को तीन सदस्यीय जांच टीम गठित करने का निर्देश दिया। टीम में अंचल अधिकारी यशवंत नायक, सीएससी मैनेजर मनीष कुमार एवं थाना प्रभारी विष्णुकांत शामिल हैं।
जांच के दौरान केंद्र से लैपटॉप, मोबाइल फोन, चैट रिकॉर्ड, बैंक खाते संबंधी दस्तावेज एवं अन्य संदिग्ध सामग्री जब्त की गई। तकनीकी एवं दस्तावेजी जांच जारी है। जांच पूरी होने तक केंद्र को सील कर दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि “कॉफी विद एसडीएम” कार्यक्रम में लगातार फर्जी सीएससी केंद्रों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आवेदकों से केवल मौखिक जानकारी लेकर व्हाट्सऐप के माध्यम से जन्म प्रमाण पत्र तैयार किए जाते थे। प्रत्येक प्रमाण पत्र के एवज में ₹1000 से ₹1400 तक वसूले जाने की बात सामने आई है।
मामले में मेराल एवं पलामू कनेक्शन की भी जांच की जा रही है। एसडीएम ने कहा कि दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
खुले में मुर्गा काटने वालों पर प्रशासन सख्त, पांच दुकानदारों को नोटिस
गढ़वा: मझिआंव मोड़ क्षेत्र में सड़क किनारे खुले में मुर्गा काटने एवं गंदगी फैलाने के मामले में सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।
लगातार मिल रही जनशिकायतों के बाद प्रशासन ने पांच दुकानदारों एवं नगर परिषद को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 152 के तहत नोटिस जारी किया है।
एसडीएम ने कहा कि खुले में पशु-पक्षियों का वध, खून, हड्डी एवं अपशिष्ट फैलाना सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के लिए गंभीर खतरा है। इससे राहगीरों को दुर्गंध एवं असुविधा का सामना करना पड़ता है, जो प्रथम दृष्टया पब्लिक न्यूसेंस का मामला है।
कार्रवाई के दायरे में आए दुकानदारों में अजय सिंह, अनुरुल हक, फैजान खान, इब्राहिम खान एवं कमलेश अग्रवाल शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि अनुमंडल क्षेत्र के अन्य इलाकों में भी इसी प्रकार का अभियान चलाया जाएगा तथा सभी व्यवसायियों को स्वच्छता मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।
रविवार को भौंराहा जंगल पहुंचे एसडीएम, कोरवा परिवारों के बीच बांटे चप्पल-जूते
गढ़वा: रविवार की छुट्टी के दिन सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार मेराल प्रखंड के भौंराहा जंगल स्थित कोरवा आदिम जनजाति बस्ती पहुंचे। घने जंगलों के बीच बसे इस क्षेत्र में एक दर्जन से अधिक कोरवा परिवार निवास करते हैं।
भ्रमण के दौरान एसडीएम ने पाया कि कई लोगों के पास पहनने के लिए चप्पल एवं जूते तक उपलब्ध नहीं हैं। इसके बाद बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक कुल 35 लोगों के बीच चप्पल, जूते एवं अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई।
इस दौरान एसडीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर राशन, पेयजल एवं अन्य सरकारी सुविधाओं की स्थिति की भी जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरतमंद परिवारों की मूलभूत आवश्यकताओं को लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
मौके पर अनिल कुमार, रविंद्र कुमार पासवान, जैनुल अंसारी एवं प्रिंस कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!