फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

Location: Manjhiaon

गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत सुख नदी गांव निवासी प्रदीप रजवार (28 वर्ष) को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह पिछले लगभग दो वर्षों से फरार चल रहा था।
इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि न्यायालय के केस संख्या 248/24 में प्रदीप रजवार के खिलाफ वारंट जारी था। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार कर गढ़वा प्रधान न्यायाधीश सह कुटुंब न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी ने बताया कि प्रदीप रजवार ने दो शादियां की थीं। उसकी पहली पत्नी ने वर्ष 2024 में जीवन भत्ता नहीं देने सहित अन्य आरोपों को लेकर गढ़वा कुटुंब न्यायालय में मामला दर्ज कराया था। न्यायालय में केस संख्या 248/24 के तहत याचिका दायर होने के बाद भी आरोपी अपनी पहली पत्नी को जीवन भत्ता नहीं दे रहा था और करीब दो वर्षों से फरार चल रहा था।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    गढ़वा को टेबल टेनिस से मिल रही नई पहचान : एलडीएम सत्यदेव रंजन

    गढ़वा को टेबल टेनिस से मिल रही नई पहचान : एलडीएम सत्यदेव रंजन

    पलामू : हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद

    पलामू : हत्या मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लाठी बरामद

    फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    फरार वारंटी गिरफ्तार, जेल भेजा गया

    गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

    गढ़वा मंडल कारा में देर रात औचक छापेमारी, सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

    गढ़वा एसडीओ ने किया कार्रवाई तेज, फर्जीवाड़ा, गंदगी और जनसमस्याओं पर सख्त कदम

    गढ़वा एसडीओ  ने किया कार्रवाई तेज, फर्जीवाड़ा, गंदगी और जनसमस्याओं पर सख्त कदम

    पलामू में ऑटो की जोरदार टक्कर, बिजली का खंभा उखड़ा, चालक की पिटाई

    पलामू में ऑटो की जोरदार टक्कर, बिजली का खंभा उखड़ा, चालक की पिटाई
    error: Content is protected !!