गढ़वा को मिला पहला प्रीमियम फैमिली रेस्टोरेंट – लेमन ग्रास X का भव्य उद्घाटन

Location: Garhwa

गढ़वा :शहर के रेहला रोड स्थित होटल ग्रैंड व्यू में सोमवार को लेमन ग्रास रेस्टोरेंट x का भव्य उद्घाटन हुआ। द्वारिका केशरी, संतोष केशरी और विजय केशरी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर रेस्टोरेंट का शुभारंभ किया।

इस मौके पर द्वारिका प्रसाद केशरी ने कहा कि गढ़वा में नए रेस्टोरेंट्स का खुलना क्षेत्र के विकास की दिशा में एक सकारात्मक कदम है। यह शहर का पहला ऐसा रेस्टोरेंट है जो भीड़-भाड़ से दूर शांत वातावरण में स्थित है, जहाँ फैमिली के साथ समय बिताने के लिए खुला और आरामदायक स्थान उपलब्ध है। साथ ही वाहन पार्किंग की उत्तम व्यवस्था भी की गई है।

रेस्टोरेंट के संचालक चंदन केशरी ने बताया कि लेमन ग्रास रेस्टोरेंट को बड़े शहरों की तर्ज पर डिजाइन किया गया है। यहाँ वेज, नॉनवेज और चाइनीज़ सहित कई स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध हैं। बच्चों के खेलने के लिए भी अलग से स्थान रखा गया है ताकि पूरा परिवार आराम से समय बिता सके।

इस अवसर पर नंदन केशरी, कुंदन केशरी, सुशील केशरी, दिव्य प्रकाश, मनोज केशरी, विमल शर्मा, मनीष केशरी, जूली केशरी, मीना केशरी, अनीता केशरी, ऊषा केशरी, नीतू केशरी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!