Location: सगमा
सगमा (गढ़वा): झारखंड राज्य सहकारी बैंक के निदेशक एवं सगमा प्रखंड के बीरबल गांव निवासी रामोद प्रसाद ने गढ़वा के नव पदस्थापित उपायुक्त अनन्य मित्तल से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त को बुके भेंट कर उनका स्वागत किया।
मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई, जिसमें सहकारिता से जुड़े विषयों पर संक्षिप्त चर्चा भी की गई। उपायुक्त अनन्य मित्तल ने रामोद प्रसाद को आश्वस्त करते हुए कहा कि जिले से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए वे निर्धारित समय पर उनसे बेझिझक मिल सकते हैं।
रामोद प्रसाद ने बताया कि उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि वे जिले में नए रूप में पदभार ग्रहण किए हैं, लेकिन आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारित किया जाएगा।
इस दौरान उपायुक्त ने रामोद प्रसाद का गर्मजोशी से स्वागत किया और सहयोगात्मक कार्यशैली पर बल दिया।











