श्री बंशीधर नगर में दिखे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप, तिलक समारोह में उमड़ी भीड़

Location: Shree banshidhar nagar


श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आकाश दीप रविवार को अचानक गढ़वा जिले के श्री बंशीधर नगर पहुंचे, जिससे इलाके में उत्साह का माहौल बन गया। शुरुआत में लोगों को उनके आगमन की जानकारी नहीं थी, लेकिन पहचान होते ही बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने और उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए जुट गए।
जानकारी के अनुसार, आकाश दीप भैसबड़वा गांव निवासी स्वर्गीय मुनेश्वर सिंह उर्फ मुनि गुरुजी के परिवार में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने पहुंचे थे। वे अजय सिंह के बड़े पुत्र शिव सिंह के यहां अपनी चचेरी बहन के तिलक कार्यक्रम में शरीक हुए। बताया जा रहा है कि उनकी चचेरी बहन की शादी अजय सिंह के पुत्र व एमके इंटरनेशनल स्कूल के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु सिंह के छोटे भाई शिव सिंह से तय हुई है।
करीब चार घंटे तक वे कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान शुरू में लोग उन्हें पहचान नहीं पाए, लेकिन जैसे ही स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों को जानकारी मिली, वहां भीड़ जुटनी शुरू हो गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोग वहां पहुंच गए और उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लग गई।
भीड़ बढ़ने पर पुलिस सुरक्षा में निकले बाहर
भीड़ लगातार बढ़ने और धक्का-मुक्की की स्थिति बनने के बाद आकाश दीप को बिहार पुलिस के जवानों की सुरक्षा में वहां से निकलना पड़ा। हालांकि इस दौरान उन्होंने कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं और सभी से काफी सहजता से मिले।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आकाश दीप बेहद सरल और जमीन से जुड़े खिलाड़ी हैं। उनमें किसी प्रकार का अहंकार नहीं है और वे आम लोगों के बीच सहज रूप से घुल-मिल जाते हैं।
आईपीएल से बाहर, टेस्ट टीम के अहम खिलाड़ी
बताया जा रहा है कि चोट के कारण आकाश दीप इस बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में हिस्सा नहीं ले सके हैं। वे कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े रहे हैं, लेकिन चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर हैं।
मूल रूप से बिहार के सासाराम के रहने वाले आकाश दीप घरेलू क्रिकेट में कोलकाता की ओर से खेलते हैं और फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शानदार प्रदर्शन कर उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!