खाद आपूर्ति विभाग का औचक निरीक्षण, विधायक प्रतिनिधि पंकज पासवान ने व्यवस्था में पारदर्शिता लाने के दिए निर्देश

गढ़वा: जिला खाद्य आपूर्ति विभाग में गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार पासवान ने औचक निरीक्षण कर विभागीय कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं, राशन वितरण प्रक्रिया और उपभोक्ताओं से जुड़े मसलों की गहन समीक्षा की।

निरीक्षण के क्रम में पंकज पासवान ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि राशन वितरण में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों को समय पर और पूरी मात्रा में राशन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर द्वारा संधारित शिकायत निवारण रजिस्टर की जांच की और मौके पर उपस्थित कुछ लाभार्थियों से सीधी बातचीत कर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विभागीय कर्मियों को चेताया कि सभी पात्र लाभार्थियों को उनका हक सुनिश्चित किया जाए और व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखी जाए

विधायक प्रतिनिधि ने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाई गई, तो संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!