एसी ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, लापरवाह कर्मियों को दी चेतावनी

मझिआंव (प्रतिनिधि): जिला अपर समाहर्ता (एसी) राज महेश्वरम ने गुरुवार को मझिआंव अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में कई खामियां उजागर हुईं। सबसे पहले सफाईकर्मी सूजित कुमार रवि को कार्यालय में तलब किया गया, जो अनुपस्थित पाए गए। बाद में बुलाए जाने पर उपस्थित होने पर एसी ने उन्हें कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में ऐसी लापरवाही नहीं दोहराने की सख्त चेतावनी दी।

इसके बाद एसी ने अंचल निरीक्षक, राजस्व कर्मचारी व अन्य स्टाफ से कार्यों के बारे में पूछताछ की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि ग्रामीणों को समय पर नियम के अनुसार सेवा दी जाए और कोई शिकायत नहीं मिलनी चाहिए।

निरीक्षण के दौरान सीआई धनलाल उरांव, राजस्व कर्मचारी शैलेश कुमार, संजीव कुमार पांडेय, सहायक राहुल कुमार, विरेंद्र कुमार समेत अन्य कर्मियों से भी बातचीत की गई और उनके कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्यालय की समग्र व्यवस्था का जायजा लिया गया।

इस दौरान अंचल पदाधिकारी प्रमोद कुमार के अवकाश पर होने की जानकारी दी गई। एसी ने संपूर्ण कार्यालय को अनुशासन और जवाबदेही बनाए रखने की सख्त हिदायत दी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Sarita Rani

    Location: Manjhiaon/Bardiha Sarita Rani is reporter at आपकी खबर News from Manjhiaon/Bardiha

    News You may have Missed

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    गढ़वा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी सामान जब्त, दो प्रतिष्ठानों पर ₹30 हजार का जुर्माना

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा (हलवाई समाज) की प्रदेश बैठक संपन्न, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    पलामू के प्रशासनिक महकमे से

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    चैनपुर में 3,231 साइकिल वितरण अभियान का शुभारंभ, पहले चरण में 161 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा

    बांकी नदी में मिट्टी भरकर लगाया गया मेला, नदी के अस्तित्व और शहर की जलनिकासी पर मंडराया खतरा
    error: Content is protected !!