Location: Meral
मेराल। किस्मती कॉलेज ऑफ नर्सिंग मेराल में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं, शिक्षकों एवं संस्थान कर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, संस्था के सचिव वीरेंद्र प्रसाद, अनुपम कुमार दुबे, शिक्षक ओकेंद्र पाल, विकास कुमार मिश्र, पंकज कुमार, शिक्षिका ममता कुमारी, रितु कुमारी, पिंकी कुमारी, संध्या कुमारी तथा संस्थान के सहयोगी कर्मचारी विद्या भारती, लव चंद्रवंशी और राकेश कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित एवं केक काटकर की गई।
इस अवसर पर प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि नर्स समाज और स्वास्थ्य सेवा की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। मरीजों की सेवा, देखभाल और मानवता के प्रति समर्पण नर्सिंग पेशे की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने छात्राओं को सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी।
वहीं संस्था के सचिव वीरेंद्र प्रसाद ने कहा कि नर्सिंग सेवा मानवता का सबसे कठिन और श्रेष्ठ धर्म है। कोरोना काल में नर्सों ने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की सेवा की, जिसे समाज कभी नहीं भूल सकता। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी नर्सिंग छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस की शुभकामनाएं दीं।











