कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, छात्राओं से जाना करियर लक्ष्य, भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 18, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। पलामू के उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने शनिवार को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सदर मेदिनीनगर का औचक निरीक्षण कर छात्राओं की शैक्षणिक तैयारी, करियर जागरूकता, आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता और अध्ययन के माहौल का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि उद्देश्य केवल व्यवस्थाओं की जांच करना नहीं, बल्कि यह समझना है कि छात्राओं की तैयारी किस स्तर पर है और किन क्षेत्रों में जिला प्रशासन को विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्रा को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, उचित मार्गदर्शन और बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है।
उपायुक्त ने वार्डन से निर्धारित मीनू के अनुसार भोजन उपलब्ध कराने की जानकारी ली और रसोईघर का निरीक्षण किया। इस दौरान दाल अपेक्षाकृत अधिक पतली मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई और निर्देश दिया कि छात्राओं को पौष्टिक, संतुलित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा भोजन की गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न हो।
उन्होंने जिला शिक्षा पदाधिकारी को कस्तूरबा विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों का नियमित निरीक्षण करने तथा शिक्षा, भोजन, स्वच्छता और अन्य मूलभूत सुविधाओं की सतत निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कक्षा 12 और 11 की छात्राओं से संवाद कर उनके करियर लक्ष्यों की जानकारी ली। छात्राओं ने डॉक्टर, नर्स, पुलिस अधिकारी, उपायुक्त और पायलट बनने की इच्छा व्यक्त की। उपायुक्त ने उन्हें लक्ष्य के अनुरूप विषय चयन, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और योजनाबद्ध अध्ययन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि अनुशासन, निरंतर मेहनत, एकाग्रता और सकारात्मक सोच से ही लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
कक्षा 10 में संचालित कम्युनिकेशन स्किल्स की कक्षा में भी उन्होंने छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की सीख दी। इसके बाद विद्यालय की लाइब्रेरी में छात्राओं से बातचीत करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के अनुभव साझा किए तथा उन्हें बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित किया।
निरीक्षण के अंत में उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर अध्ययन वातावरण, पौष्टिक भोजन, सुरक्षा और अन्य सभी आवश्यक सुविधाएं निर्धारित मानकों के अनुरूप उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्राओं के हितों से जुड़े किसी भी मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिला प्रशासन उनके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!