एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, थाने में शिकायत

Location: Meral

मेराल (गढ़वा)। निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के दौरान सरकारी ड्यूटी निभा रही एक महिला बीएलओ के साथ कथित अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और एसआईआर प्रपत्र फाड़ने का मामला सामने आया है। मामले में बीएलओ ने मेराल थाना में लिखित शिकायत देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
आंगनबाड़ी सेविका सह बीएलओ आरती देवी ने आवेदन में बताया है कि बूथ संख्या-27 पर एसआईआर कार्य के दौरान वह खोलरा गांव निवासी जितनी देवी का प्रपत्र ऑनलाइन कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जानकारी मिली कि संबंधित प्रपत्र पहले ही कोडरमा जिले के बूथ संख्या-177 की बीएलओ द्वारा ऑनलाइन किया जा चुका है। इसकी जानकारी उन्होंने जितनी देवी के पति राजेंद्र चौधरी को दी।
शिकायत के अनुसार, सूचना मिलते ही राजेंद्र चौधरी कथित रूप से आक्रोशित हो गए और उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि बाद में वह बीएलओ के घर पहुंचे, एसआईआर प्रपत्र दिखाने की मांग करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया तथा थप्पड़ मारने का प्रयास किया। आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया है कि उन्होंने सरकारी एसआईआर प्रपत्र छीनकर फाड़ दिया, जिससे निर्वाचन आयोग का कार्य बाधित हुआ। साथ ही नौकरी से निकलवाने की धमकी भी दी गई।
बीएलओ का कहना है कि घटना के बाद से वह और उनका परिवार भय और मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने सरकारी कार्य में बाधा डालने, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। प्रथम दृष्टया जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, राजेंद्र चौधरी ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताते हुए उन्हें खारिज किया है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    एसपीडी कॉलेज में एनएसएस ने चलाया पौधरोपण अभियान, लगाए गए 50 छायादार पौधे

    एसपीडी कॉलेज में एनएसएस ने चलाया पौधरोपण अभियान, लगाए गए 50 छायादार पौधे

    एसआईआर ड्यूटी के दौरान महिला बीएलओ से अभद्रता का आरोप, थाने में शिकायत

    कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, छात्राओं से जाना करियर लक्ष्य, भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    कस्तूरबा विद्यालय पहुंचे उपायुक्त, छात्राओं से जाना करियर लक्ष्य, भोजन की गुणवत्ता पर जताई नाराजगी

    सांसद वीडी राम की पहल पर पलामू-गढ़वा की पांच जर्जर सड़कों के निर्माण की तैयारी

    सांसद वीडी राम की पहल पर पलामू-गढ़वा की पांच जर्जर सड़कों के निर्माण की तैयारी

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आज, कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

    झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आज, कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

    पहले ही प्रयास में ज्योति कुमारी ने नीट में पाई सफलता, परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान

    पहले ही प्रयास में ज्योति कुमारी ने नीट में पाई सफलता, परिवार व क्षेत्र का बढ़ाया मान
    error: Content is protected !!