झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा आज, कदाचारमुक्त आयोजन को लेकर प्रशासन अलर्ट

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 18, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


मेदिनीनगर। झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 का आयोजन रविवार को मेदिनीनगर शहर के 18 परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में होगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडे ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू की है। आदेश के अनुसार इस क्षेत्र में घातक हथियार, लाठी, भाला, गड़ासा, छुरा आदि लेकर चलने पर प्रतिबंध रहेगा। साथ ही पांच या उससे अधिक लोगों के एकत्र होने और बिना अनुमति लाउडस्पीकर अथवा ध्वनि विस्तारक यंत्र के उपयोग पर भी रोक रहेगी। परीक्षा अवधि के दौरान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में संचालित सभी फोटोस्टेट दुकानें भी बंद रहेंगी।
परीक्षा की पूर्व संध्या पर शनिवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से ब्राइटलैंड स्कूल और वीपीएम ज्ञान निकेतन स्कूल स्थित परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, जैमर की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, वीडियोग्राफी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश-निकास मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग तथा अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया।
उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के प्रत्येक चरण में निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने परीक्षा कक्षों में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, पंखों की सुचारु कार्यशीलता तथा अभ्यर्थियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, संबंधित दंडाधिकारी, केंद्राधीक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!