सांसद वीडी राम की पहल पर पलामू-गढ़वा की पांच जर्जर सड़कों के निर्माण की तैयारी

  • Rohit Kumar - Reporter @ Aapki Khabar, JharkhandRohit Kumar
  • पलामू
  • Regional News
  • July 18, 2026
  • 0 Comments

Location: पलामू


पलामू। पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम की अनुशंसा पर झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने पलामू संसदीय क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण जर्जर सड़कों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जल्द ही विभागीय अभियंताओं की टीम प्रस्तावित सड़कों का स्थलीय निरीक्षण करेगी, जिसके बाद निर्माण कार्य की औपचारिक प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
सांसद विष्णु दयाल राम ने बताया कि पलामू और गढ़वा जिले की इन सड़कों के निर्माण से लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की संपर्क व्यवस्था मजबूत होगी।
उन्होंने बताया कि 24 मार्च 2026 को पत्रांक 380/DLI के माध्यम से झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार को पत्र लिखकर इन जर्जर सड़कों के निर्माण की अनुशंसा की गई थी।
प्रस्तावित सड़कें इस प्रकार हैं—
पलामू जिला
एनएच-139 (पुराना एनएच-98) हरिहरगंज दुबटिया मोड़ से पीपरा होते हुए हुसैनाबाद पीडब्ल्यूडी रोड तक लगभग 22 किलोमीटर सड़क।
चेचरिया से जमडीहा, करकट्टा होते हुए बसरिया वाया जोगा तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क।
जपला-छतरपुर से मझौली, पीपरा बाजार, सरहू, झगराखांड, हसनपुर, मधुबाना तक लगभग 15 किलोमीटर सड़क।
गढ़वा जिला
परों से कुरून, तिहारो, हरता, चपलसी होते हुए पाट फकीराडीह तक लगभग 24 किलोमीटर सड़क।
पनघटवा–टाटीदीरी–मार्च–धुरकी तक लगभग 13 किलोमीटर सड़क।
सांसद ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण से वर्षों से जर्जर मार्गों पर आवागमन की समस्या दूर होगी और क्षेत्र के सामाजिक एवं आर्थिक विकास को भी गति मिलेगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • 📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!