एसपीडी कॉलेज में एनएसएस ने चलाया पौधरोपण अभियान, लगाए गए 50 छायादार पौधे

Location: Garhwa


गढ़वा। सूरत पाण्डेय डिग्री कॉलेज (एसपीडी कॉलेज) में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में शनिवार को पर्यावरण परिवार के सहयोग से पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान महाविद्यालय परिसर में 50 छायादार पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों तथा पर्यावरण परिवार के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। एनएसएस के कार्यक्रम प्रभारी प्रो. कमलेश सिन्हा ने बताया कि महाविद्यालय की एनएसएस इकाई सामाजिक गतिविधियों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी प्राथमिकता देती है। इस वर्ष 50 छायादार पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसके तहत करंज, छतवन, अमलताश, गुलमोहर और नीम के पौधे लगाए गए। सभी पौधे पर्यावरण परिवार द्वारा उपलब्ध कराए गए।
इस अवसर पर डॉ. अर्जुन प्रसाद ने कहा कि पौधरोपण पर्यावरण और मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। वृक्ष हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा वायु और ध्वनि प्रदूषण को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डॉ. उमेश सहाय ने कहा कि पेड़-पौधों के बीच समय बिताने से मानसिक शांति मिलती है, तनाव कम होता है और स्वास्थ्य बेहतर रहता है। वहीं पर्यावरण परिवार के आनंद प्रकाश दुबे ने कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना है, क्योंकि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा।
कार्यक्रम में डॉ. बिनोद कुमार द्विवेदी, डॉ. अरुण तिवारी, डॉ. सत्यदेव पाण्डेय, प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, प्रो. परवेज आलम, प्रो. संजय केशरी, प्रो. रबिता शुक्ला, प्रो. शबनम, प्रो. प्रमिला, चन्द्रकान्त सिंह सहित पर्यावरण परिवार के नितिन तिवारी, अन्नु दुबे, अमित शुक्ला, मनोज द्विवेदी, बिपिन तिवारी, प्रेम तिवारी, बबलू सिन्हा, मुनमुन बाबू, अनिमेष चौबे, शुभम तिवारी, अनित तिवारी, मलंग तिवारी, पंकज तिवारी समेत कई लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    खरसोता में दर्जनभर घरों में घुसा तीन से चार फीट पानी, जनजीवन अस्त-व्यस्त

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    झाड़-फूंक के चक्कर में सर्पदंश पीड़ित युवक की मौत

    कधवन में 230 मतदाताओं के नाम हटाने के प्रयास का आरोप

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    खान-खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में भाकपा कार्यकर्ताओं ने जलायी प्रति

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    सावन से भादो दूबर… पलामू की पुरानी कहावत दो दिनों की बारिश में फिर हुई चरितार्थ

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद

    हार्ड न्यूज़ :भारी बारिश की चेतावनी पर प्रशासन अलर्ट, 2 और 3 सितंबर को जिले के सभी स्कूल बंद
    error: Content is protected !!