आजसू ने अबुआ बजट को बताया ‘पिछुआ बजट’, कहा- युवाओं, किसानों और गरीबों के लिए निराशाजनक

Location: Garhwa

गढ़वा : झारखंड विधानसभा में प्रस्तुत अबुआ बजट को लेकर सियासत गरमा गई है। आजसू पार्टी गढ़वा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने इस बजट को ‘पिछुआ बजट’ करार देते हुए इसे जनता को भ्रमित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट राज्य के युवाओं, बेरोजगारों और किसानों के लिए पूरी तरह निराशाजनक है और इससे राज्य का कोई भला नहीं होने वाला है।

दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड के युवा रोजगार की तलाश में अन्य राज्यों में पलायन करने को मजबूर हैं, लेकिन इस बजट में उनके लिए कोई ठोस नीति नहीं बनाई गई। नौकरी और रोजगार को लेकर कोई नई योजना नहीं लाई गई, जिससे युवाओं का भविष्य अंधकारमय होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं और बेरोजगारों के साथ छलावा किया है

आजसू जिला अध्यक्ष ने कहा कि राज्य के कई इलाकों में सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं की भारी कमी है, लेकिन सरकार ने इस बजट में इन आवश्यकताओं को नजरअंदाज कर दिया है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पिछली सरकार में इंटर कॉलेजों के लिए भवन तो बना दिए गए, लेकिन आज तक वे चालू नहीं हो पाए। अबुआ बजट में भी इसके लिए कोई ठोस प्रावधान नहीं किया गया, जिससे यह साफ हो गया कि सरकार सिर्फ कागजी योजनाओं तक सीमित है।

दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड के किसानों को लेकर सरकार की कोई गंभीर योजना नहीं दिख रही है। कृषि क्षेत्र को मजबूती देने के बजाय सरकार केवल घोषणाओं तक सीमित है। उन्होंने कहा कि गरीब तबके के लोगों को इस बजट से कोई राहत नहीं मिली है।

उन्होंने कहा कि सरकार अपनी पीठ थपथपाने के लिए इस बजट को “अबुआ बजट” बता रही है, लेकिन हकीकत में यह झारखंड की जनता को भ्रमित करने वाला बजट है। इसमें कोई ऐसी योजना नहीं है जिससे राज्य की आर्थिक स्थिति मजबूत हो या जनता को राहत मिले।

दीपक शर्मा ने सरकार से बजट की पुनः समीक्षा कर रोजगार, कृषि, शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने की मांग की, ताकि झारखंड के युवाओं, किसानों और गरीबों को इसका सीधा लाभ मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़:भवनाथपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    मेदिनीनगर हत्याकांड: झांसी से गिरफ्तार हुआ प्रशांत तिवारी, तीन आरोपियों की तलाश जारी

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    प्रथम गढ़वा जिला अंतर स्कूल फुटबॉल चैंपियनशिप: डीएवी मॉडल स्कूल ने दर्ज की जीत

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    पासुपालक का ग्यारह भैंस गुम थाना में सनहा दर्ज कराया

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    एसआईआर फॉर्म फाड़ने के आरोप में दर्ज एफआईआर के बाद समझौता, मामले पर उठे कई सवाल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल

    घघरी मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, सहायक शिक्षक गंभीर रूप से घायल
    error: Content is protected !!