समाजसेवी भरदुल विश्वकर्मा ने दिखाई मिसाल, निजी खर्च से कराया टॉड टोला सड़क का मरम्मत कार्य

Location: Meral

बरसात में कीचड़ और जलजमाव से जूझ रहे ग्रामीणों को मिली राहत, विधायक से अब तक नहीं मिला सहयोग

मेराल : प्रखंड क्षेत्र के हासनदाग बस्ती से टॉड टोला जाने वाली मुख्य कच्ची सड़क की हालत लगातार बारिश के कारण बद से बदतर हो गई है। कीचड़ और जल जमाव से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही थी। ऐसे में गांव के समाजसेवी भरदुल विश्वकर्मा ने एक बार फिर अपने निजी खर्च और स्थानीय सहयोग से मोरम डालकर सड़क की मरम्मत कराई

यह वही सड़क है जो हासनदाग मस्जिद स्थित काली करण स्थान से टॉड टोला के आंगनबाड़ी केंद्र तक जाती है, और ग्रामीणों की मुख्य आवाजाही का मार्ग है। पिछले वर्ष भी भरदुल विश्वकर्मा ने इसी सड़क की मरम्मत कराई थी, जिससे वर्षा काल में लोगों को काफी राहत मिली थी।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि भरदुल विश्वकर्मा ने वर्तमान विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी से कई बार संपर्क करने की कोशिश की, ताकि इस सड़क को पक्का कराया जा सके, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। विधायक की उदासीनता को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी जा रही है।

इस संदर्भ में जब प्रखंड विकास पदाधिकारी (वीडीओ) सतीश भगत से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे सड़क स्थल का निरीक्षण करेंगे, और जल्द ही पीसीसी सड़क निर्माण के लिए भी पहल की जाएगी।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!