सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

Location: Ramana

रमना थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी सुदामा पासवान के 20 वर्षीय पुत्र मुकेश पासवान की बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मुकेश बाइक से घर लौट रहा था, इसी दौरान मड़वनिया पंचायत सचिवालय और भगत सिंह चौक के बीच किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल मुकेश को स्थानीय उपचार के बाद गढ़वा भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही स्वजनों में शोक की लहर फैल गई। जिप अध्यक्ष शांति देवी, प्रखंड प्रमुख करुणा सोनी, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार, विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, मुखिया दुलारी देवी, सामाजिक कार्यकर्ता अनुज चंद्रवंशी सहित कई लोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की है।

इधर, रमना थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!