लखेया मोड़ पर दो बाइक की टक्कर में दंपती गंभीर रूप से घायल

Location: Meral

मेराल थाना क्षेत्र के लखेया मोड़ के पास बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में हासनदाग गांव निवासी नागेंद्र चौधरी और उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हुए। दुर्घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, नागेंद्र चौधरी अपनी बाइक JH03W-4548 से परिवार के साथ मेराल की ओर आ रहे थे। वहीं, गढ़वा के कल्याणपुर गांव निवासी नीतीश कुमार चंद्रवंशी अपनी मोटरसाइकिल JH14B-0727 से सोनेहारा की ओर से गढ़वा जा रहे थे। लखेया मोड़ के पास सड़क पर बने जर्जर यात्री शेड के कारण दोनों एक-दूसरे को देख नहीं पाए और आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के बाद नागेंद्र चौधरी, उनकी पत्नी और बच्चे सड़क पर गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों—विनय प्रसाद, मनोज दास, संतोष मिश्रा, शिवकुमार चौधरी, विनोद प्रसाद, छोटू साव सहित कई ग्रामीणों—ने बताया कि डंडई रोड के चौड़ीकरण के बाद लखेया मोड़ के पास बना पुराना यात्री शेड बीच सड़क में आ गया है। इसके चलते हासनदाग की ओर से आने वाले वाहन सवारों को डंडई की ओर से गढ़वा जाने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे यहां आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि जर्जर शेड को हटाने की मांग कई बार प्रखंड अधिकारियों से की जा चुकी है।

प्रशासन का पक्ष

अंचलाधिकारी यशवंत नायक ने बताया कि यात्री शेड के कारण लगातार हो रही दुर्घटनाओं की जानकारी उन्हें प्राप्त हुई है। पंचायत समिति की बैठक में भी शेड हटाने का प्रस्ताव पारित किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को जेसीबी मशीन लगाकर जर्जर यात्री शेड को सड़क से हटवा दिया जाएगा

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!