सगमा प्रखंड में आन-बान-शान से लहराया तिरंगा, शिक्षण संस्थानों में भी हुआ ध्वजारोहण

Location: सगमा



सगमा, गढ़वा। स्वतंत्रता के 80 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सगमा प्रखंड क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। प्रखंड मुख्यालय सहित सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों, शिक्षण संस्थानों और राजनीतिक दलों के कार्यालयों में आन-बान-शान के साथ तिरंगा फहराया गया।
प्रखंड कार्यालय में प्रमुख अजय शाह ने ध्वजारोहण किया। पंचायत सचिवालय बीरबल में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा, कटहर कला पंचायत सचिवालय में मुखिया कलावती देवी, घघरी में मुखिया सरोज देवी, सगमा पंचायत सचिवालय में मुखिया तेजलाल राम तथा सोनडीहा पंचायत सचिवालय में मुखिया अनिता देवी ने तिरंगा फहराया।
प्लस टू उच्च विद्यालय बीरबल में जिला परिषद सदस्य अंजू यादव, प्रधानाचार्य प्रत्युष कुमार दुबे एवं मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
भैया रुद्र प्रताप देव उच्च विद्यालय में राज राजेंद्र प्रताप देव एवं प्रधानाचार्य हेमंत प्रसाद यादव ने ध्वजारोहण किया। विभिन्न विद्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों में भी शिक्षकों की मौजूदगी में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके अलावा भाजपा मंडल कार्यालय में मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव तथा झामुमो प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रमेश प्रसाद यादव ने तिरंगा फहराया। पूरे प्रखंड में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह का माहौल रहा।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    Reactions about this news

    News You may have Missed

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    वंदे मातरम् के अपमान के विरोध में भाजयुमो ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी का पुतला फूंका

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    छह मिनट तक रस्सी में उलझा रहा तिरंगा, स्वतंत्रता दिवस समारोह में व्यवस्था की खुली पोल

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    गरीबों की मदद के लिए हर समय तत्पर रहेंगे डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    मझिआंव से 17 वर्षीय सुशील एक अगस्त से लापता, नागपुर में लोकेशन मिलने का दावा

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष

    श्री बंशीधर नगर में शान से लहराया तिरंगा, जगह-जगह गूंजा भारत माता का जयघोष
    error: Content is protected !!