शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति में देरी पर छुट्टी कटौती का आदेश अन्यायपूर्ण: सुशील कुमार


गढ़वा : झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एंप्लॉई फेडरेशन (जिला इकाई गढ़वा) के जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने शिक्षा विभाग द्वारा जारी उस आदेश पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है, जिसमें शिक्षकों द्वारा लगातार तीन दिनों तक ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने में देरी होने पर एक दिन का आकस्मिक अवकाश काटने का निर्देश दिया गया है।

सुशील कुमार ने कहा कि यह आदेश एक ओर जहां शिक्षकों में समयपालन की आदत को प्रोत्साहित करने के दृष्टिकोण से देखा जा सकता है, वहीं दूसरी ओर इसका नकारात्मक प्रभाव शिक्षकों की स्वायत्तता और मनोबल पर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि “ऐसे आदेशों से शिक्षक अनुशासन तो सीख सकते हैं, परंतु यह आदेश अन्यायपूर्ण दंड जैसा प्रतीत होता है।”

उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय में देरी से पहुंचने के कई व्यक्तिगत और परिस्थितिजन्य कारण हो सकते हैं—जैसे लंबी दूरी, स्वास्थ्य समस्याएं, या वाहन खराब होना। ऐसे में तीन दिन देरी पर एक दिन की छुट्टी काटना शिक्षक विरोधी कदम है।

सुशील कुमार ने यह भी आरोप लगाया कि झारखंड सरकार केवल शिक्षकों पर ही ऐसे कठोर नियम लागू करती है, जबकि अन्य विभागों में कार्यरत कर्मियों और अधिकारियों पर ऐसे आदेश नहीं दिए जाते। उन्होंने कहा कि “यदि शिक्षक मानसिक रूप से स्वतंत्र एवं स्वायत्त नहीं होंगे, तब तक बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने में स्वयं को असहज महसूस करेंगे।


आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Pavan Kumar

    Location: Garhwa Pavan Kumar is reporter at आपकी खबर News from Garhwa

    News You may have Missed

    बाल विवाह की सूचना पर प्रशासन ने रुकवाई नाबालिग लड़की की शादी

    तलाक के बाद मानसिक तनाव में चल रही विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    आचार संहिता उल्लंघन मामले में लालू यादव के हेलीकॉप्टर पायलट जसवीर सिंह योद्धा रिहा

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    सेंट्रल बैंक ने किसानों व महिला समूहों को वितरित किया पांच करोड़ रुपये का कृषि ऋण

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    अवैध बालू उत्खनन पर धुरकी पुलिस की कार्रवाई, टीपर व ट्रैक्टर जब्त

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज

    घर से निकला किशोर लापता, थाना में गुमशुदगी की सनहा दर्ज
    error: Content is protected !!