शारदा गांव में अवैध लकड़ी कटाई का भंडाफोड़, वन विभाग ने 16 पीस लकड़ी जब्त

Location: सगमा


सगमा (गढ़वा):
धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत सगमा प्रखंड के शारदा गांव में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटाई के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जंगल की झाड़ियों में छुपाकर रखी गई हरी लकड़ियों को जब्त किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर रेंजर प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर गठित वन विभाग की टीम द्वारा की गई।
वन रक्षी शशिकांत कुमार ने बताया कि शारदा गांव के समीप जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से हरे पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को झाड़ियों में छुपाकर रखा गया था। छापेमारी के दौरान खैर, सिद्धा, बेल, धौरा, करासन, रोहिणा सहित विभिन्न प्रजातियों की कुल 16 पीस लकड़ी बरामद की गई। जब्त लकड़ियों की लंबाई लगभग 10 फीट तथा मोटाई करीब एक फीट बताई गई है।
वन विभाग की टीम ने मौके से सभी लकड़ियों को जब्त कर पिकअप वाहन के माध्यम से बंशीधर नगर वन कार्यालय लाया। वन अधिकारियों के अनुसार लकड़ियां हाल ही में काटी गई थीं और उन्हें जंगल में छुपाकर रखा गया था, जिससे अवैध तस्करी की आशंका जताई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इस संबंध में रेंजर प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि शारदा गांव में दो नामजद व्यक्तियों द्वारा अवैध रूप से पेड़ों की कटाई कर लकड़ियों को जंगल में छुपाया गया था। दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में वन रक्षी निरंजन कुमार एवं मारियानू कश्यप भी शामिल थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Shreekant Choubey

    Location: Sagma Shreekant Choubey is reporter at आपकी खबर News from Sagma

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!