मेराल बस स्टैंड पर अतिक्रमण से बढ़ी परेशानी, जाम और हादसे की आशंका

Location: Meral


मेराल:
एनएच-39 स्थित मेराल बस स्टैंड पर सब्जी दुकानों और टेंपो के अनियंत्रित ढंग से खड़े रहने के कारण आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बस स्टैंड प्रखंड का प्रमुख और सबसे व्यस्त स्थान है, जहां से प्रतिदिन सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और यात्री आवागमन करते हैं, लेकिन अतिक्रमण के कारण यहां अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह से शाम तक सड़क के दोनों ओर सब्जी की दुकानें लगी रहती हैं, वहीं टेंपो चालक बीच सड़क पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां बैठाते हैं। इससे यातायात बाधित होता है और थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। खासकर स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को सड़क पार करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
वहीं दुकानदारों का कहना है कि उन्हें दुकान लगाने के लिए कोई वैकल्पिक स्थान उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिस कारण वे मजबूरी में सड़क किनारे दुकान लगाने को विवश हैं। दूसरी ओर टेंपो चालकों का कहना है कि स्थायी टेंपो स्टैंड निर्धारित नहीं होने के कारण उन्हें जहां जगह मिलती है, वहीं वाहन खड़ा करना पड़ता है।
स्थानीय नागरिकों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रखंड प्रशासन और पुलिस प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। दुकानदार आशिष सोनी, एस. कुमार सहित अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बस स्टैंड चौराहे को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, सब्जी दुकानों के लिए अलग बाजार स्थल निर्धारित किया जाए तथा टेंपो के लिए स्थायी स्टैंड बनाया जाए, ताकि यातायात सुचारू हो सके और आम लोगों को राहत मिल सके।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!