विशुनपुरा के पांच विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, 10+2 पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी बने अध्यक्ष

Location: विशुनपुरा


सात विद्यालयों में प्रस्तावित चुनाव में पांच में चयन प्रक्रिया पूरी, दो विद्यालयों में अभिभावकों की कम उपस्थिति के कारण चुनाव स्थगित


विशुनपुरा (गढ़वा): प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के पुनर्गठन के तहत सोमवार को पहले चरण का चुनाव संपन्न हुआ। पहले चरण में सात विद्यालयों में चुनाव प्रस्तावित था, जिसमें पांच विद्यालयों में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन कर लिया गया। वहीं, विशुनपुरा एवं संध्या विद्यालय में अभिभावकों की पर्याप्त उपस्थिति नहीं होने के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया।
उत्क्रमित प्लस-टू उच्च विद्यालय, पिपरीकला में ग्यासुद्दीन अंसारी अध्यक्ष तथा सुनीता देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुईं। चुनाव के बाद पूर्व अध्यक्ष दीपक चौधरी ने नव निर्वाचित अध्यक्ष ग्यासुद्दीन अंसारी का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया और नई समिति को शुभकामनाएं दीं।
अन्य विद्यालयों में कमता विद्यालय से राघवेंद्र प्रताप सिंह अध्यक्ष एवं सबिता देवी उपाध्यक्ष, जतपुरा विद्यालय से विजय प्रसाद यादव अध्यक्ष एवं शोभा देवी उपाध्यक्ष, ओढ़ेया विद्यालय से मृत्युंजय शाह अध्यक्ष एवं डोली देवी उपाध्यक्ष तथा सारांग विद्यालय से आनंद कुमार अध्यक्ष एवं सुषमा देवी उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष ग्यासुद्दीन अंसारी ने कहा कि विद्यालय का सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, स्वच्छ एवं अनुशासित शैक्षणिक वातावरण तथा अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति शिक्षकों, अभिभावकों और ग्रामीणों के समन्वय से विद्यालय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का प्रयास करेगी। साथ ही सरकारी योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने के लिए समिति पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।
विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन के बाद संबंधित विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Ritesh Kumar Dwivedi

    Location: Bishunpura Ritesh Kumar Dwivedi is reporter at आपकी खबर News from Bishunpura

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!