रमजान में रोजे, जकात और इबादत का महत्व: डॉ. यासीन अंसारी

Location: Meral

रमजान में रोजा, जकात और इबादत के महत्व पर डॉ. यासीन अंसारी ने दी जानकारी

गढ़वा: तैयबा क्लिनिक के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. यासीन अंसारी ने पाक माह रमजान के अवसर पर गढ़वा जिलेवासियों को इस विशेष महीने से जुड़ी अहम जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस्लाम धर्म में हर मुस्लिम पुरुष और महिला पर रोजा रखना फर्ज है। साथ ही, इस दौरान ईमानदारी और सच्चाई के साथ नमाज अदा करना और कुरान पढ़ना जरूरी बताया गया है।

उन्होंने कहा कि इस्लाम में साहिबे-निसाब (जो आर्थिक रूप से सक्षम हैं) के लिए अपनी कमाई का ढाई प्रतिशत जकात के रूप में गरीबों में बांटना अनिवार्य किया गया है। वहीं, हर परिवार को अपने प्रत्येक सदस्य के नाम से रवि फसल के गेहूं के हिसाब से 2 किलो 45 ग्राम के मूल्य अनुसार करीब ₹60 प्रति व्यक्ति फित्रा देना जरूरी होता है।

डॉ. अंसारी ने कहा कि रोजे की इफ्तार में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने की कोशिश करनी चाहिए और गरीबों व जरूरतमंदों का खास ख्याल रखना चाहिए। रोजा रखने से स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं, जैसे पाचन तंत्र ठीक रहता है, वजन नियंत्रित होता है और हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है। साथ ही, शरीर से विषैले तत्व (टॉक्सिन) नष्ट होते हैं और किडनी की सफाई होती है।

उन्होंने आत्मसंयम और अच्छी जीवनशैली अपनाने पर जोर देते हुए बताया कि रमजान की 27वीं रात को ‘लैलतुल कद्र’ के रूप में मनाया जाता है, जिसमें पूरी रात इबादत करने से विशेष फजीलत और बरकत मिलती है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!