श्री बंशीधर महोत्सव: भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी, 19-20 मार्च को होगा शुभारंभ

Location: Shree banshidhar nagar

प्रशासनिक बैठक में तैयारियों की समीक्षा
बंशीधर नगर के गोसाईं बाग मैदान में आयोजित होने वाले श्री बंशीधर महोत्सव को लेकर मंगलवार को जिला उपायुक्त शेखर जमुआर और पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने जिले के सभी विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने महोत्सव की तैयारियों की समीक्षा की और इवेंट मैनेजमेंट टीम से आयोजन से जुड़ी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव ऐतिहासिक होगा, जिसमें जाने-माने कलाकार प्रस्तुति देंगे। साथ ही, पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन विशेष पहल कर रहा है।

पुलिस अधीक्षक दीपक पांडेय ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महोत्सव का शुभारंभ करेंगे, जिसके दौरान जिले की कई योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास ऑनलाइन किया जाएगा। बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, एसडीओ प्रभाकर मिर्धा, गढ़वा एसडीओ संजय कुमार, रंका एसडीओ रुद्र प्रताप, एसडीपीओ सतेंद्र नारायण सिंह, गढ़वा डीएसपी नीरज कुमार, नप कार्यपालक पदाधिकारी राज कमल, सीओ विकास सिंह, डॉ. सुचित्रा कुमारी सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


महोत्सव में प्रस्तुतियां देंगे कलाकार
श्री बंशीधर महोत्सव में विभिन्न कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी:

पहला दिन (19 मार्च)

  • आर्यन महाकाल ग्रुप – राधे-कृष्ण झांकी
  • बिपिन मिश्रा ग्रुप – शंखनाद
  • न्यू झारखंड कला संगीत ग्रुप – नागपुरी नृत्य
  • नटराज कला ग्रुप – छऊ नृत्य
  • आर्यन महाकाल ग्रुप – कृष्ण लीला
  • भोजपुरी सिंगर अनुपमा यादव की प्रस्तुति
  • इंडियन आइडल 3 की फाइनलिस्ट पूजा चटर्जी
  • इंडियन आइडल 10 के विजेता सलमान अली

दूसरा दिन (20 मार्च)

  • वाराणसी से आए पंडितों द्वारा गंगा आरती
  • क्लासिकल सिंगर शशांक शेखर
  • मानव संस्कृति समिति – पाइका नृत्य
  • कॉमेडियन राजीव निगम
  • बॉलीवुड सिंगर जॉली मुखर्जी, रजत आनंद और हेमंत बृजवासी की प्रस्तुति

श्री बंशीधर महोत्सव का इतिहास
यह म
होत्सव चौथी बार आयोजित किया जा रहा है। पहली बार 27-28 मार्च 2017 को सांसद विष्णु दयाल राम के प्रयास से हुआ था। दूसरी बार 25-26 नवंबर 2018 को यह महोत्सव आयोजित किया गया। कोविड-19 के कारण कुछ वर्षों तक आयोजन नहीं हो सका, लेकिन 3-4 मई 2023 को इसे राजकीय महोत्सव का दर्जा देकर आयोजित किया गया। अब 19-20 मार्च 2025 को राज्य सरकार द्वारा इसे भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

महोत्सव का उद्देश्य श्री बंशीधर मंदिर और नगर को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाना है। इसको लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।


महोत्सव स्थल की आकर्षक साज-सज्जा
श्री बंशीधर सूर्य मंदिर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी राजेश प्रताप देव ने बताया कि प्रशासन के निर्देश पर श्री बंशीधर मंदिर और पूरे परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। रंग-बिरंगी इलेक्ट्रॉनिक झालरों, लाइट, फूल-मालाओं से मंदिर और नगर को भव्य रूप दिया गया है।

महोत्सव स्थल गोसाईं बाग मैदान को भी पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग-75, श्री बंशीधर मंदिर मार्ग पर सजावट अंतिम चरण में है। वीवीआईपी, वीआईपी और आम श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार बनाए गए हैं। पूरे नगर में तोरणद्वार और स्वागत बैनर लगाए गए हैं, जिससे महोत्सव का उत्साह चरम पर है।

(श्री बंशीधर महोत्सव से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें)

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    अचला ओवरब्रिज के नीचे खुला ‘अपना अमृतुल्य चाय शॉप’

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    श्री बंशीधर नगर में बदहाल एनएच से श्रद्धालुओं की राह मुश्किल, गड्ढों में तब्दील सड़क पर आवागमन मजबूरी

    बंद घर का ताला तोड़ 25 लाख के जेवरात समेत 50 हजार नकद चोरी

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    अभाविप ने सदस्यता अभियान की बनाई रणनीति, गढ़वा में 10 हजार विद्यार्थियों को जोड़ने का लक्ष्य

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया

    सगमा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया
    error: Content is protected !!