मेराल सीएचसी में फाइलेरिया दिवस का आयोजन, 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगा अभियान

Location: Meral

मेराल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मेराल में 10 फरवरी से 25 फरवरी तक फाइलेरिया दिवस मनाया जाएगा। इस अभियान के तहत 10 फरवरी को सभी 199 बूथों पर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाई जाएगी, जबकि 11 फरवरी से डोर-टू-डोर दवा वितरण किया जाएगा।

प्रधान सहायक हुमायूं कबीर ने बताया कि 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को यह दवा खिलानी है, लेकिन गर्भवती महिलाओं और कमजोर व्यक्तियों को यह दवा नहीं दी जाएगी

कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए 398 स्वास्थ्यकर्मियों, सहिया सेविकाओं और अन्य कर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है। अभियान की निगरानी के लिए 37 सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं, जिनकी देखरेख के लिए 6 ब्लॉक सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है।

इस अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में 6 सदस्यीय टीम गठित की गई है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!