बंशीधर नगर में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला जारी, तीन लोग गंभीर रूप से घायल

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर। अनुमंडल मुख्यालय में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार की देर शाम अलग-अलग सड़कों पर हुए हादसों में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

पहली दुर्घटना: हाईवा की चपेट में आकर वृद्ध घायल

पहली दुर्घटना बंशीधर नगर-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग 75 पर हुई। पुरैना गांव निवासी 60 वर्षीय सीताराम सड़क पार कर रहे थे, तभी विपरीत दिशा से आ रहे एक हाईवा ने टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

दूसरी दुर्घटना: बाइक अनियंत्रित होकर पलटी, दो घायल

दूसरी घटना बंशीधर नगर-विशुनपुरा मार्ग पर भोजपुर गांव के पास हुई। यहां अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई, जिससे भोजपुर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रदीप यादव और 26 वर्षीय सुभाष यादव घायल हो गए। इनमें प्रदीप यादव की स्थिति गंभीर थी, जिसके कारण डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया

इन सड़क दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ रही है। लोगों ने प्रशासन से सड़कों पर ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Vivekanand Upadhyay

    Location: Garhwa Vivekanand Updhyay is the Chief editor in AapKiKhabar news channel operating from Garhwa.

    News You may have Missed

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर खुटहेरिया पंचायत सचिवालय में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव : झामुमो कांग्रेस में तकरार, गठबंधन में टूट का खतरा, कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार दिए जाने पर नाराजगी

    मनरेगा कर्मियों ने सरकार से की संवाद और समाधान की पहल की मांग

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश

    अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक घायल, ग्रामीणों में आक्रोश
    error: Content is protected !!