मेराल में आधुनिक तथा डिजिटल सुविधा से युक्त एकलव्य एकेडमी का हुआ उद्घाटन

Location: Meral

मेराल। बस स्टैंड डंडई रोड में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी तथा पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों को सभी विषयों की पढ़ाई के लिए एकलव्य एकेडमी सेंटर खोली गई है। एकलव्य एकेडमी का उद्घाटन सी ओ यशवंत नायक प्रखंड प्रमुख दीप माला कुमारी प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल शाह, थाना के एसआई प्रेमप्रकाश पांडेय, एएसआई अखिलेश्वर तिवारी, मुखिया राम सागर महतो विधायक प्रतिनिधि डॉ लालमोहन सहित लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। सीओ यशवंत नायक एवं प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि एक ही छत के नीचे पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई तथा सभी तरह के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए आधुनिक तथा डिजिटल सुविधा उपलब्ध होना मेराल के लिए उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब बच्चों को ट्यूशन एवं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए के लिए गढ़वा या बाहर नहीं जाना पड़ेगा।डॉ अनिल साह ने कहा कि मेराल जैसे छोटे जगह पर इस तरह का शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध होना सुखद भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे विशेष कर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए चाह कर भी बाहर नहीं जा पाए उनके लिए यह एकलव्य एकेडमी सपनों को पूरा करने वाला होगा।निर्देशक प्रशांत चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ने के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। एकलव्य एकेडमी में इंग्लिश स्पोकन के साथ रेलवे एसएससी जीडी जेएसएससी आर्मी एयर फोर्स नेभी ,पॉलिटेक्निक तथा नवोदय विद्यालय से संबंधित प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी भी कराई जाएगी। प्रोपराइटर रामाशंकर चौबे ने कहा कि प्रशांत चौबे का सपना था कि मेराल जैसे छोटे जगह में नौकरी के लिए तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को कम खर्च में बेहतर से बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाए,इसी उद्देश्य के तहत आधुनिक तथा डिजिटल सुविधाओं से युक्त एकलव्य एकेडमी खोला गया है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना राम, हरेंद्र चौधरी,महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद,नवीन जयसवाल ,धर्मेंद्र देव ,मदन यादव, लक्ष्मण बैठा ,छोटे लाल कुशवाहा, पप्पू यादव,अमरेंद्र मिश्र ,बंशीधर मिश्रा, आनंद पाठक, शहादत अंसारी,अजय तिवारी, ज्ञानरंजन मिश्र, विनोद पासवान,लालमणि साव,अवध किशोर चौबे, अनिल चौधरी, हिरामन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    📢 आवश्यकता है (WANTED)
    “आपकी खबर” न्यूज़ पोर्टल एवं YouTube चैनल, गढ़वा के लिए एक मल्टीमीडिया टेक्निकल जर्नलिस्ट की आवश्यकता है।
    योग्यता: ✅ वीडियो शूटिंग (मोबाइल/कैमरा) ✅ वीडियो एडिटिंग ✅ YouTube अपलोड एवं Thumbnail ✅ WordPress वेबसाइट अपडेट ✅ Facebook, Instagram, WhatsApp एवं सोशल मीडिया संचालन ✅ Live Streaming का सामान्य ज्ञान ✅ ईमानदार, मेहनती एवं सीखने की इच्छा रखने वाला
    कार्यस्थल: गढ़वा जिला मुख्यालय
    मानदेय: योग्यता एवं अनुभव के अनुसार।
    विशेष जानकारी / संपर्क: 📞 7739267362

    News You may have Missed

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    गायत्री शक्तिपीठ में 40 दिवसीय सवा लाख गायत्री महामंत्र जाप अनुष्ठान शुरू

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    करीब अंसारी के आरोपों पर जिला परिषद सदस्य संघ ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच की मांग

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण को लेकर विश्वकर्मा समाज की बैठक, ट्रस्ट गठन पर चर्चा

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    राधाकृष्ण मंदिर में श्रीकृष्ण की षष्ठी पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    श्रीकृष्ण की छठी उत्सव में गूंजे सोहर गीत, भक्तिमय हुआ गायत्री शक्तिपीठ

    विद्यालय में घुसकर महिला शिक्षिका से अभद्रता का आरोप, युवक गिरफ्तार

    error: Content is protected !!