मेराल में आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त एकलव्य एकेडमी का उद्घाटन

Location: Meral

मेराल। बस स्टैंड डंडई रोड स्थित एकलव्य एकेडमी सेंटर का उद्घाटन गुरुवार को किया गया। यह संस्थान पांचवी से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए खोला गया है।

एकलव्य एकेडमी का उद्घाटन सीओ यशवंत नायक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल शाह, थाना के एसआई प्रेमप्रकाश पांडेय, एएसआई अखिलेश्वर तिवारी, मुखिया राम सागर महतो एवं विधायक प्रतिनिधि डॉ. लालमोहन सहित अन्य गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर सीओ यशवंत नायक एवं प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने कहा कि एक ही छत के नीचे पांचवी से 12वीं तक की पढ़ाई के साथ विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की आधुनिक एवं डिजिटल सुविधा उपलब्ध होना मेराल क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थियों को ट्यूशन या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गढ़वा अथवा बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. अनिल शाह ने कहा कि मेराल जैसे छोटे क्षेत्र में इस प्रकार की शैक्षणिक व्यवस्था उपलब्ध होना सुखद भविष्य का संकेत है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के कई बच्चे आर्थिक या अन्य कारणों से बाहर जाकर तैयारी नहीं कर पाते हैं, ऐसे विद्यार्थियों के लिए एकलव्य एकेडमी उनके सपनों को पूरा करने का माध्यम बनेगा।

एकेडमी के निदेशक प्रशांत चौबे ने बताया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों की व्यवस्था की गई है। यहां इंग्लिश स्पोकन के साथ रेलवे, एसएससी जीडी, जेएसएससी, आर्मी, एयरफोर्स, नेवी, पॉलिटेक्निक तथा नवोदय विद्यालय से संबंधित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कराई जाएगी।

प्रोपराइटर रामाशंकर चौबे ने कहा कि उनका उद्देश्य मेराल जैसे छोटे क्षेत्र में कम खर्च में बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसी सोच के साथ आधुनिक एवं डिजिटल सुविधाओं से युक्त एकलव्य एकेडमी की स्थापना की गई है।

कार्यक्रम में मुखिया प्रतिनिधि सुरेंद्र गोस्वामी, मुन्ना राम, हरेंद्र चौधरी, महेंद्र प्रसाद, विनोद प्रसाद, नवीन जायसवाल, धर्मेंद्र देव, मदन यादव, लक्ष्मण बैठा, छोटे लाल कुशवाहा, पप्पू यादव, अमरेंद्र मिश्र, बंशीधर मिश्रा, आनंद पाठक, शहादत अंसारी, अजय तिवारी, ज्ञानरंजन मिश्र, विनोद पासवान, लालमणि साव, अवध किशोर चौबे, अनिल चौधरी, हिरामन चौधरी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Yaseen Ansari

    Location: Meral Yaseen Ansari is reporter at आपकी खबर News from Meral

    News You may have Missed

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    13 किमी पैदल चलकर महादलित बस्ती पहुंचे बीडीओ, वर्षों से बंद रास्ता खुलवाकर 40 भुइयां परिवारों को दिलाया आवागमन का अधिकार

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    पलामू की तीन जर्जर सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण की मांग, सांसद वीडी राम ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन से मिले अविनाश देव, महिला सशक्तीकरण व बाल विकास पर हुई चर्चा

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    गढ़वा की नीलम केशरी ने पीएच.डी. की उपाधि प्राप्त कर बढ़ाया जिले का मान

    तलाकशुदा महिला ने मांगा रोजगार, मृत घोषित होने से राशन से वंचित विधवा ने लगाई न्याय की गुहार

    error: Content is protected !!