Location: Meral
मेराल। हिंदुस्तान अखबार द्वारा सत्र 2025-26 में आयोजित हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को गुरुवार को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। एस.डी. मेमोरियल एकेडमी के करीब तीन दर्जन विद्यार्थियों ने इस परीक्षा में भाग लिया था।
विद्यालय के छात्र फकरे आलम ने 74.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने ग्रुप में जिले में चौथा स्थान हासिल किया, जबकि सूर्यकांत गुप्ता ने 74 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा अक्सा प्रवीण ने अपने वर्ग में जिले में छठा स्थान तथा ऋषिकांत गुप्ता ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सातवां स्थान हासिल किया।
अन्य विद्यार्थियों में वर्षा गुप्ता, पुनीत कुमार, हिमांशु कुमार, आराध्या पांडेय, ए. आनंद कुमार, आरजू मुस्तफा, कुश कुमार, लव कुमार, सुशील कुमार, हर्षिता चौबे, आदर्श कुमार, सबा प्रवीण, अनुराधा कुमारी, रोशन प्रजापति, दीपिका कुमारी, आदित्य सहित कई विद्यार्थियों को हिंदुस्तान ओलंपियाड का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया।
विद्यालय के निदेशक ब्रजेश कुमार मिश्र ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जब भी अवसर मिले, प्रतियोगी परीक्षाओं में अवश्य भाग लेना चाहिए। ऐसी परीक्षाओं में शामिल होने से भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं के पैटर्न, तैयारी की रणनीति तथा ओएमआर शीट भरने जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त होती हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार, अमरेंद्र कुमार मिश्र, मृत्युंजय पांडेय, जयप्रकाश पांडेय, धर्मेंद्र पासवान, इरशाद आलम, अंशु जायसवाल, देव कीर्ति टोप्पो, मीना केरकेट्टा, बबीता कुमारी, एनिमा कुजूर, नसरीन खातून सहित विद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित थे।











