बंशीधर मंदिर में झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष ने की पूजा-अर्चना

Location: Shree banshidhar nagar

बंशीधर नगर:- विश्व विख्यात बाबा बंशीधर मंदिर में बुधवार को झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष करण कुमार सिंह ने विधिवत पूजा-अर्चना की।मंदिर के पुजारी चंद्रशेखर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।इस दौरान करण कुमार सिंह ने भगवान श्रीकृष्ण एवं माता राधिका के दर्शन-पूजन कर आरती भी किया और अपने परिवार सहित राज्य में अमन-चैन,सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की।पूजा के पश्चात उन्होंने मंदिर के पुजारी से बाबा बंशीधर मंदिर के इतिहास, धार्मिक महत्व और परंपराओं की विस्तृत जानकारी भी प्राप्त की।इस अवसर पर झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के गढ़वा शाखा के अध्यक्ष रवि कुमार कुशवाहा,पदाधिकारी एवं सदस्यों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें बंशीधर मंदिर की तस्वीर भेंट की।करण कुमार सिंह ने बताया कि गढ़वा जिले के पदाधिकारियों के साथ बंशीधर मंदिर एवं राजा पहाड़ी शिव मंदिर में दर्शन-पूजन कर चुके हैं। उन्होंने राज्य की खुशहाली तथा संगठन के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों के लिए शांति एवं समृद्धि की कामना की।मौके पर केंद्रीय सदस्य प्रकाश यादव,सचिव दिनेश कुमार,प्रदेश संयोजक चंदन सिंह,विवेक कुमार चतरा शाखा के अध्यक्ष राहुल यादव सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।

आपकी राय महत्वपूर्ण है!

इस समाचार पर आपकी क्या राय है? कृपया हमारे लेख को लाइक या डिसलाइक बटन से रेट करें और अपनी प्रतिक्रिया कमेंट सेक्शन में साझा करें। आपके विचार और सुझाव हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और हमें बेहतर सेवा देने में मदद करेंगे। धन्यवाद!

  • Dinesh Pandey

    Location: Shri Banshidhar Nagar Dinesh Pandey is Reporter at Aapki Khabar news channel from Shri Banshidhar Nagar

    News You may have Missed

    पलामू समाचार

    पलामू समाचार

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    चार माह से पेंशन नहीं मिलने पर दिव्यांगों में रोष, सरकार से अविलंब भुगतान की मांग

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    नीट में 534 अंक लाने वाले मनीष यादव का एसडी मेमोरियल एकेडमी में हुआ सम्मान

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    साइकिल वितरण में अवैध वसूली का आरोप, हंगामे के बाद छात्रों को लौटाए गए पैसे

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानी मंगल पांडे को दी गई श्रद्धांजलि, युवाओं से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर

    विषैले जंतु के काटने से 12 वर्षीय छात्र की मौत, मझिआंव में शोक की लहर
    error: Content is protected !!